Photos: मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं कई जगर परेशानी का सबब भी बनी। सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। मोहाली के बाजार पानी से लबालब दिखे। जीरकपुर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
विज्ञापन
1 of 8
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रेलवे पुल के नीचे भरा पानी
- फोटो : शुभम कौशल
चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में मंगलवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह लगभग दो घंटे तक पहली बारिश हुई। तेज झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है वहीं, बरसात परेशानी का सबब भी बनी। चंडीगढ़ की कई सड़कों पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वहीं मोहाली के बाजार पानी से लबालब दिखे। जीरकपुर की सड़कों पर पानी भर जाने से वहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एयरपोर्ट रोड पर वाहनों की लंबी कतारें दिखी।
विज्ञापन
2 of 8
बारिश में गुजरती साइकिल सवार
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सुबह हुई तेज बरसात के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था।
विज्ञापन
3 of 8
फेज-5 की मार्केट में रोड गली बंद होने की वजह से जमा पानी
- फोटो : विशाल शंकर
मोहाली में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की लापरवाही की पोल खोल डाली। मोहाली के कई बाजारों में पानी जमा हो गया। दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
4 of 8
जीरकपुर की सड़कों पर जमा पानी की वजह से ट्रैफिक जाम।
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के अलावा जीरकपुर, डेराबस्सी के साथ ही कई अन्य स्थानों पर रोड गली साफ न होने से सड़कों पर पानी भर गया है। मोहाली में सुबह आठ बजे से शुरू हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
5 of 8
सड़क पर भरे पानी की वजह से किनारे से गुजरते साइकिल सवार।
- फोटो : अमर उजाला
खरड़ में गलियों के भीतर जबरदस्त जलभराव की स्थिति देखी गई। पानी से भरी सड़कों की वजह से वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। वाहनों के टायर आधे आधे डूबे दिखाई दिए। वहीं, दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक बामुश्किल इस जलभराव के बीच से निकलते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 8
बारिश के बाद पानी के बीच से गुजरता दोपहिया चालक।
- फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर के ममता इनक्लेव, ढकौली के साथ ही कई अन्य स्थानों पर हालात यही रहे। वहीं, मोहाली के अलग अलग इलाकों में पड़े कूड़े के कारण सड़कों पर गंदगी फैलती रही। जैसा कि पहले से अनुमानित था कि कूड़ा जाने की वजह से अब रोड गली की स्थिति काफी ज्यादा खराब हो गई है।
विज्ञापन
7 of 8
जीरकपुर में ट्रैफिक जाम।
- फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर में भी हालात काफी ज्यादा खराब नजर आए। हाईवे बनने और जलभराव होने के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलन के डर से काफी धीमी गति से वाहन ड्राइव करते दिखाई दिए।