सड़क पर कारों को चलते तो बहुत देखा होगा लेकिन आज तैरते देखिए। तस्वीरों में देखिए हालत, पहले कभी देखी नहीं होगी ऐसी।
विज्ञापन
2 of 10
भारी बारिश
चंडीगढ़ में तीन घंटे की बारिश ने सोमवार को चंडीगढ़-मोहाली में बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई जगह चार से पांच फुट तक पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई जगह गाड़ियां तक बह गई।
विज्ञापन
3 of 10
भारी बारिश
मोहाली के छह हजार से ज्यादा घरों, दुकानों और फैक्टरी में पानी घुस गया। पानी निकालने के लिए कई जगह फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। हालांकि कहीं से भी किसी अनहोनी की खबर नहीं आई, लेकिन लोगों का नुकसान बहुत हुआ है।
4 of 10
भारी बारिश
चंडीगढ़ के भी कई इलाकों में भी चार फुट तक पानी भरा रहा। सड़कों का पानी दोपहर बाद निकल गया। घरों में भरे पानी को निकालने के लिए शाम तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
5 of 10
भारी बारिश
बारिश से चंडीगढ़ का ट्रैफिक थम सा गया। मोहाली और पंचकूला से चंडीगढ़ को जाने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर 11.30 बजे तक गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन
6 of 10
भारी बारिश
हालात ये बने कि एसएसपी ट्रैफिक शशांक आनंद को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खुद सड़कों पर उतरना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस डटे रहे, लेकिन इसके बावजूद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े 11 बजे जाकर लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
7 of 10
Chandigarh rain
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को करीब 134 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले तीन अगस्त 2004 को 241.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। यह अगस्त के महीने का आल टाइम रिकार्ड है।
8 of 10
Chandigarh rain
सोमवार को हुई बारिश से चंडीगढ़ का सूखा खत्म हो गया है। चंडीगढ़ में अब तक 623 एमएम तक बारिश होनी चाहिए थी। और सोमवार शाम तक 618 एमएम तक बारिश दर्ज की जा चुकी थी। यानी मात्र पांच फीसदी बारिश की कमी।
9 of 10
Chandigarh rain
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन ट्राइसिटी में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। बारिश के बाद धूप निकल आई। इससे उमस 100 प्रतिशत दर्ज की गई।