हरियाणा सिविल सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा में अब कुछ और विषयों के सवाल भी पूछे जाएंगे। यहां पांच क्लिक करके जानिए और फिर परीक्षा देने की तैयारी कीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा जिन छह विषयों को आईएएस और संबद्ध सेवाओं की परीक्षा में शामिल किया है। उन्हें हरियाणा सरकार अब अपनी एचसीएस परीक्षाओं में शामिल करेगी, ताकि परीक्षा का स्तर और बेहतर हो सके। नए आदेशों के मुताबिक, इस परीक्षा में अब जियोलॉजी, फिलॉसफी समेत अन्य छह विषयों के सवाल भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा छह विषयों को आईएएस और संबद्ध सेवाओं की परीक्षाओं में शामिल किया है, लेकिन वे एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं की परीक्षा में शामिल नहीं हैं। इसलिए उन्हें अब एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है।
4 of 5
फाइल फोटो
जिन छह विषयों को शामिल किया जाना है, उनमें एंथ्रोपोलॉजी, जियोलॉजी, मैनेजमेंट, मेडिकल साइंस, फिलॉसफी और स्टैटिस्टिक्स हैं। इसके लिए एचसीएस (कार्यकारी शाखा) नियम, 2008 के अनुबंध-2 के साथ नियम 11 के अनुसार थोड़ा संशोधन किया जाएगा और उसके बाद, एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं की परीक्षा के लिए नए सिरे से हरियाणा लोक सेवा आयोग के परामर्श के साथ फिर से अधिसूचित किया जाएगा।
एचसीएस के पद के लिए पैटर्न और पाठ्यक्रम यूपीएससी के पैटर्न के आधार पर अपनाया गया है। इसलिए आईएएस के लिए पाठ्यक्रम एचसीएस और संबद्ध सेवाओं की भविष्य की भर्ती के लिए प्रासंगिक है। एचपीएससी की सिफारिशों पर गत 6 नवंबर, 2008 को वर्तमान पाठ्यक्रम अधिसूचित किया गया था।