फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

Fri, 25 Dec 2015 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
द ग्रेट खली भले ही अब WWE में न दिखें, लेकिन इस हरियाणवी पहलवान को आप रिंग में जॉन सीना और बिग शो का सामना करते देखेंगे। जानिए, इसके बारे में। रिपोर्ट: दीपक वर्मा, सोनीपत।
विज्ञापन

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

2 of 6
ये पहलवान हैं सोनीपत जिले के बागरू गांव के दो बार कुश्ती नेशनल हैवीवेट चैम्पियन रह चुके सितेंद्र डागर। खली के बाद सितेंद्र भारत का दूसरा पहलवान है, जो WWE के रिंग में जौहर दिखायेगा। सितेंद्र ने 8 साल की उम्र में अपने गांव से ही कुश्ती की शुरुआत की थी और करीब 20 साल की मेहनत के बाद वह यहां पहुंचा है। सितेंद्र अमेरीका में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आजकल अपने गांव आए हुए हैं।
विज्ञापन

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

3 of 6
सितेंद्र ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को दिल्ली में WWE के मैच होने जा रहे हैं, जिसमें बिग शो और जान सीना जैसे पहलवान हिस्सा लेने पहुंचेंगे और इन्ही के साथ सितेंद्र की बाउट होनी है। इसके लिए वह घंटों जिम में पसीना बहा रहे है। सितेंद्र अपनी पहली बाउट को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि WWE में उनका पहला मैच होगा। अपने देश में खेलने का मौका है तो अच्छे प्रदर्शन का दबाब भी रहेगा।

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

4 of 6
सितेंद्र ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह मुकाबले को जीतकर दर्ज कर देश का मान बढ़ाए। उन्होंने आगे कहा कि वह WWE में सिलेक्ट तो हो गए हैं, लेकिन उनका उद्देश्य WWE चैंपियनशिप की बेल्ट जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सितेंद्र की इस कामयाबी पर उसके परिजनों को बेहद नाज है। उन्होंने उसकी जीत पर भी विश्वास जताया।

विज्ञापन

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

5 of 6
गौरतलब है कि WWE में सिलेक्ट होना सितेंद्र के लिए आसान नहीं रहा। पिछले साल चंडीगढ़ में WWE की टीम आयी थी, जिसने 3 दिन तक उनकी ट्रेनिंग करवाई और उसके बाद दुबई में 60 पहलवानों को पछाड़कर उसने WWE में एंट्री पायी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE में जॉन सीना के सामने उतरेंगे ये हरियाणवी पहलवान

6 of 6
अमेरिका में ट्रेनिंग लेते हुए सतेंद्र ने बताया था कि उनकी इस सफलता में उनके परिवार और दोस्तों ने सहयोग दिया। सतेंद्र ने बताया कि वह वहां बसने नहीं आया है। जल्द ही गांव लौटेगा और विश्वस्तरीय कुश्ती एकेडमी की स्थापना करेंगे, ताकि युवाओं को अभ्यास के लिए भटकना न पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें