हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए बुरी खबर। उन्हें एक बार फिर अस्पताल का मुंह देखना पड़ा, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है।
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
दरअसल, एक परफॉर्मेंस के दौरान सपना चौधरी को चोट लग गई। उनकी कमर में झटका लग गया, जिस कारण उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। दर्द इतना असहनीय था कि उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि उनका चैकअप करके भेज दिया गया, लेकिन वे परफॉर्म नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
वहीं जब कार्यक्रम देखने आए लोगों को यह पता चला तो अस्पताल के बाहर पहुंच गए। देखते ही देखते काफी भीड़ जुट गई और जब सपना के एक परिजन ने उसके ठीक होने की खबर उन तक पहुंचाई तो सभी ने जमकर तालियां बजाईं।
4 of 5
सपना चौधरी
घटना राजस्थान के अलवर की है। सपना यहां एक कार्यक्रम में डांस करने गई थीं कि तबीयत खराब हो गई। अलवर के अस्पताल में ही उन्हें ले जाया गया, जहां से वे अपने घर के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल सपना आराम पर हैं और जल्दी ही चाहने वालों से रूबरू होंगी।
बता दें कि 6 महीने में दूसरी बार सपना को अस्पताल जाना पड़ा। इससे पहले सितंबर माह में सुसाइड किए जाने की कोशिश के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। जिस बात को लेकर यह सब हुआ था, वह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।