हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी का बिग बॉस तक पहुंचना इत्तफाक नहीं है, बल्कि बहुत सी ऐसी खूबियां हैं, जिन्होंने सपना को बिग बॉस में एंट्री दिलाई। जानिए...
विज्ञापन
2 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
लाखों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी बिग बॉस के घर में धमाल मचाएगी। वह बिग बॉस परिवार में पहुंच चुकी है। सपना चौधरी अब बिग बॉस की प्रतिभागी बनने वाली है। शुक्रवार को नजफगढ़ स्थित सपना के घर में उनके चाचा व चाची के अलावा कोई नहीं था। चाची सीरी व चाचा भान प्रताप ने पहले तो इस बात से अनभिज्ञता जताई कि सपना फिलहाल कहां है।
विज्ञापन
3 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
मां नीलम, छोटे भाई कर्ण व बड़ी बहन सोनू के बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। लेकिन काफी लंबी बातचीत के बाद चाचा-चाची ने यह बताया कि सपना बिग बास में गई है और परिवार के बाकी लोग भी फिलहाल उसके साथ गए हैं। सिरी ने बताया कि सपना 23 सितंबर से घर नहीं आई। सपना के चाचा भान प्रताप ने बताया कि सपना चार-पांच दिन से बिग बॉस में ही है और एक अक्तूबर को बिग बॉस में दिखाई देगी।
4 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
बहरहाल, सपना की इंट्री से बिग बास में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के निवासी करोड़ों लोगों की रुचि बढ़ना लाजमी हो गया है। जिस तरह बिग बास के दूसरे प्रमुख पात्र विवादों में रहे हैं, उसी तरह सपना का भी विवादों से सीधा नाता रहा है। हरियाणवी कलाकार वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि इसके बावजूद लोगों को बिग बास में सपना के जलवे देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी का जन्म गुरुग्राम से सटी एक साधारण कालोनी में 25 सितंबर 1990 को एक साधारण परिवार में हुआ था। वह जब 12 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। मां नीलम गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक गारमेंट्स हाउस में धागा काटने का काम करने लगी। कुछ समय बाद मां अपने परिवार को नजफगढ़ ले आईं। नजफगढ़ में स्कूली शिक्षा के दौरान ही सपना की गाने में गहरी रुचि बन गई।
विज्ञापन
6 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना बड़ी हुई तो मां की परेशानी देख नहीं पाई और परिवार को संभालने में मां की की मदद करने की ठान ली। उसने गाने व डांस में अपना करियर बनाया और इसी के बलबूते अपने परिवार का पालन पोषण करने लगीं। गौरतलब है कि सपना को उसके पहले गाने सॉलिड बॉडी ने ही सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद एक के बाद एक गाने और बोल्ड डांसिंग मूव्स की बदौलत वह सफलता हासिल करती गईं।
विज्ञापन
7 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
गुरुग्राम के चकरपुर में आयोजित एक सभा में सपना द्वारा गाई गई एक रागिनी से बवाल मच गया। किसी अन्य लेखक की इस रागिनी में दलित समाज पर सवाल उठाए थे। इस पर दलित समाज नाराज हो गया और सपना विवादों में आ गईं। फेसबुक पर लोगों ने उसके खिलाफ मुहिम छेड़ दी। अभद्र कमेंट भी किए गए। सपना के चिर परिचित कलाकार रमेश सुखीजा का कहना है कि इससे सपना बहुत दुखी हुईं।
सपना इतनी निराश हो गई थी कि उसने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की, हालांकि उन्हें बचा लिया गया। लेकिन मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा गया, जहां सपना ने जमानत के लिए याचिका दायर की। कई बार खारिज होने के बाद याचिका मंजूर हुई और उन्हें जमानत मिल गई। वहीं इस घटना ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया कि वे आज लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं।