फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ममता शर्मा ही थी निशाना, जो साथ गया उसे खरोंच भी न आई, जानिए कौन थी?

Sat, 20 Jan 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कलानौर/रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
Haryana Murder
हरियाणा में एक और सिंगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सिर्फ उन्हें ही मारना था, जिसके साथ गई थी उसे खरोंच तक नहीं आई, मौके की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
Haryana Murder
मामला हरियाणा के रोहतक का है। चार दिन पहले लापता हुई कलानौर की भजन गायिका ममता शर्मा (39 वर्षीय) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी। वीरवार दोपहर बाद उसका शव सीएम के गांव बनियानी के नजदीक गन्ने के खेत में मिला। ममता के बेटे ने 16 जनवरी को कलानौर थाने में ममता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

3 of 7
Haryana Murder
पुलिस ने शक के आधार पर उसके साथी कलाकार मोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि साथी कलाकार मोहिल के साथ ममता मकर संक्रांति के दिन रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोहाना कार्यक्रम के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में लाहली गांव के पास एक ब्रेजा कार सवार दो युवकों के साथ ममता कहीं चली गई थी।

4 of 7
Haryana Murder
जाते समय वह कह गई कि एक घंटे बाद रोहतक के पुराने बस स्टैंड पर मिलना, जहां से गोहाना स्थित गोशाला में होने वाले प्रोग्राम में जाना है। इसके बाद ममता का कोई सुराग नहीं लगा। ममता के बेटे भारत ने बताया कि उसने अपनी मां के फोन पर कई फोन किए हैं, सोमवार सुबह करीब चार बजे रिंग जा रही थी, लेकिन फोन को किसी ने भी नहीं उठाया। दोपहर बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।
विज्ञापन

5 of 7
Haryana Murder
पुलिस अभी ममता शर्मा के लापता होने की जांच कर रही थी कि दोपहर बाद सूचना मिली कि बनियानी गांव के नजदीक गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा है। कलानौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई। ममता के बेटे भारत और पति रमेश शर्मा ने शव को पहचान लिया। ममता का गला तेजधार हथियार से काटा गया है। साथ ही उसके मुंह से भी खून निकल रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
गायिका ममता शर्मा
जबकि ममता के कानों की बाली, गले में सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठी सही सलामत मिली हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वारदात परिचित लोगों ने ही अंजाम दी गई लगती है। अगर लूटपाट के लिए वारदात होती तो जेवरात गायब मिलते। माना जा रहा है कि बुधवार की रात ममता शर्मा की हत्या कर शव को यहां खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Haryana Murder
बता दें कि म्यूजिक में एमए करने के बाद छह साल पहले ममता शर्मा ने स्टेज कार्यक्रमों में भजन व फोक सॉन्ग गाने शुरू किए थे। उसका एक 20 साल का बेटा भारत व बेटी है। ममता का पति रमेश शर्मा प्राइवेट जॉब करता है। ममता दो साल से मोहित के साथ काम कर रही थी। मोहित ही गाड़ी चलाता था। - अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें