फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

Thu, 07 May 2015 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
हरियाणा के भिवानी जिले में एक गांव है बलाली, जो चार बहनों के नाम से मशहूर है। गांव का बच्चा-बच्चा तक इन 4 बहनों का नाम पता जानता है। तस्वीरों में पूरी कहानी। साभारः विकीपीडिया
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

2 of 10
हम बात कर रहे हैं फोगट बहनों गीता, बबीता, संगीता और विनेश की। इन चारों बहनों ने कुश्ती के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। गीता फोगट 55 किलोग्राम महिला वर्ग में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली पहलवान हैं। गीता फोगट ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिल पहलवान भी रह चुकी हैं। गीता फोगट को 2012 में अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

3 of 10
चारों बहनों में सबसे बड़ी गीता फोगट ने पिछली बार दिल्ली में हुए राष्ट्रंल खेलों में देश को कुश्ती में महिला वर्ग का पदक दिलाया। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलो में गीता की बहनों विनेश फोगट और बबिता फोगट ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

4 of 10
चारों बहनों में से सबसे बड़ी गीता फोगट हैं। वे कहती हैं कि उनके पिताजी और गुरू श्री महावीर यादव की वजह से आज वो इस मकाम पर हैं। गांव में रहने के बावजूद उन्होंने हमें कुश्ती की ट्रेनिंग दी और उनका पालन पोषण बेटे की तरह किया। गांव के लोग पिताजी को भला बुरा भी कहते थे, लेकिन पिताजी को जैसे धुन सवार थी।
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

5 of 10
गीता फोगट बताती हैं कि रुढ़ीवादी सोच से निकल कर पिताजी ने हमें न सिर्फ कुश्ती की ट्रेनिंग दी, बल्कि हर प्रतियोगिता में हमारा साथ दिया। हमें प्रोत्साहित किया। उनकी मेहनत और विश्वास के बल पर ही हम बहनें आज विदेशों में भी अपने देश और गांव का नाम रोशन कर सकी हैं।
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

6 of 10
देश के लिए तीन स्वर्ण पदक जीत चुकीं फोगट बहनों का गांववाले कभी विरोध किया करते थे, आज वे ही उन्हें सिर आखों पर बिठा रहे हैं। इनके पिता महावीर सिंह फोगट खुद राज्य स्तरीय पहलवान रह चुके हैं।
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

7 of 10
गीता फोगट बताती हैं कि हमारी शादी के लिए खूब रिश्ते आते हैं, लेकिन पिताजी कहते हैं कि जब तक कुश्ती कर सको, तब तक खूब करो। शादी के बारे में सोचा भी नहीं है, जबकि गांव में बीस बाइस के होते ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है। मेरे परिवार की सोच तो जरूर बदल गई है।

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

8 of 10
विनेश कहती हैं कि हम कुश्ती की पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। इसके बावजूद हमें गांववालों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में गीता दीदी को मिली सफलता के बाद हमें कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी।

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

9 of 10
गीता फोगट बताती हैं कि हमें खुद पर गर्व होता है कि हमने ऐसे परिवार में जन्म लिया। हमारे पिता ने हमें यहां तक पहुंचाने में दिनरात एक कर दिया। हम उनके बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें बेटों जैसा मान-सम्मान दिया।
विज्ञापन

इन 4 बहनों के नाम से मशहूर है एक गांव, देखिए तस्वीरें

10 of 10
गीता फोगट कहती हैं कि बेटी भी परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। इसके लिए बेटियों को मान-सम्मान देना होगा। उन्हें बेटों जैसा हक देना होगा। बेटों की तरह उनका पालन पोषण करना होगा। माता-पिता को भी मेहनत करनी पड़ेगी और समाज की बातों को अनसुना कर अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें