मृत पड़े कौवे।
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी
हमारे विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मुर्गियों के ब्लड सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि किस कारण से मुर्गियां मर रही हैं। फार्म संचालकों को साफ-सफाई रखने और पोल्ट्री फार्मों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने को कहा है। इसके अलावा पोल्ट्री फार्मों में काम करने वालों को मास्क, दस्ताने पहनने जरूरी कर दिए हैं। किसी पोल्ट्री फार्म के मजदूर एक फार्म से दूसरे फार्म में नहीं जा सकते। विभाग द्वारा इन हिदायतों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। -डॉ, सुभाष अहलावत, पशु चिकित्सा विभाग, बरवाला अस्पताल।