फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

Sun, 12 Jul 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के बीच एमओयू साइन होते ही ट्राइसिटी में मेट्रो को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। दिलचस्पी बढ़ गई है कि कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन? यहां देखिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

2 of 11
मेट्रो के पहले चरण में बनने वाले दो कॉरिडोर का रूट प्लान हो चुका है। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर मुल्लांपुर से पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित ग्रेन मार्केट तक तैयार होगा। इस कॉरिडोर में कुल 20 स्टेशन होंगे। जिनमें से 15 स्टेशन ऊपर बनेंगे और पांच जमीन के नीचे। इस कॉरीडोर की कुल दूरी 25.08 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

3 of 11
स्टेशनों के बीच की 1.206 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर के तहत मुल्लांपुर, सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, सेक्टर-16, 9, 7, 26, टिंबर मार्केट, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनसा देवी कांपलेक्स, हुडा ऑफिस, पंचकूला बस स्टैंड, सेक्टर-14 पंचकूला और सेक्टर-21 ग्रेट मार्केट में मेट्रो स्टेशन होंगे।

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

4 of 11
नार्थ-साउथ कॉरिडोर: इस कॉरिडोर की कुल दूरी 12.47 किलोमीटर होगी। 8.04 किलोमीटर जमीन के अंदर और 4.43 किलोमीटर जमीन के ऊपर ट्रैक बनेंगे। कुल दस स्टेशन होंगे, जिनमें चार स्टेशन जमीन के ऊपर और छह अंडरग्राउंड होंगे। स्टेशनों के बीच की दूरी 1.210 किलोमीटर की होगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

5 of 11
यह कॉरिडोर चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्पलेक्स से मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना तक होगा। इस रूट पर कैपिटल कॉम्पलेक्स, सेक्टर-9, 17 आईएसबीटी, 22 (अरोमा लाइट प्लाइंट), 34, 43 आईएसबीटी, 52, मोहाली के सेक्टर-62, सेक्टर-70 और गुरुद्वारा सिंह शहीदां में मेट्रो स्टेशन होंगे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

6 of 11
प्रोजेक्ट का खाका: ट्राइसिटी में 37 किलोमीटर के एरिया में चलेगी मेट्रो। परियोजना की कुल लागत 10,900 करोड़ रुपये है। दोनों कॉरिडोर में 30 स्टेशन होंगे। 16 ट्रेनें चलेंगी। हर ट्रेन में 4 कोच होंगे। पूरा मेट्रो प्रोजेक्ट तीन चरण में तैयार होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

7 of 11
कॉरिडोर की लंबाई: नार्थ-साउथ कॉरिडोर 8.04 किलोमीटर लंबा भूमिगत रहेगा और 4.43 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। इसी तरह ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 6.04 किलोमीटर भूमिगत और 19.04 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक बनेगा। मेट्रो के लिए डिटेल प्लॉन रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है।

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

8 of 11
एमओयू पर केंद्र सरकार की मुहर के अलावा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए कम से कम 2500 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है। एमओयू पर केंद्र सरकार की मुहर के बाद ही प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। प्रोजेक्ट के लिए ग्रेटर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन (जीसीटीपी) का गठन किया जाएगा।

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

9 of 11
मेट्रो के पहले चरण में बनने वाले दो कॉरिडोर का रूट प्लान हो चुका है। मेट्रो लाइन बनाने के लिए करीब 5 हजार पेड़ों को काटना पड़ेगा। पेड़ों की कटाई से शहर की हरियाली पर बुरा असर पड़ेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने तक कई साल ट्रैफिक की स्थित भी गंभीर हो जाएगी। मध्यमार्ग पर सबसे अधिक ट्रैफिक जाम रहेगा।

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

10 of 11
ट्राइसिटी में मेट्रो शुरू करने के लिए राइट्स कंपनी से 2012 में सर्वे कराया गया। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने पर ही करीब 2 करोड़ का खर्च आ चुका है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट कोरपोरेशन बनने के बाद जरूरत पड़ने पर फिर से कुछ सर्वे कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में चलेगी मेट्रो, देखिए कहां-कहां बनेंगे मेट्रो स्टेशन?

11 of 11
अधिकारी भले ही चंडीगढ़ में मेट्रो एक साल में चलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी का मानना है कि अगर अभी काम शुरू, तब भी पहले चरण को पूरा करने में ही कम से कम तीन साल लगेंगे। प्रोजेक्ट के लिए बनने वाली कोरपोरेशन के गठन का काम जल्द होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें