फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसर बनना चाहते हैं तो देखिए, भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है

Thu, 20 Apr 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़े काम की खबर। भर्ती के नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं, यहां जानिए।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, हरियाणा सरकार ने भर्ती के नियम बदले हैं। नए नियमों को मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पहले फिजिकल टेस्ट में मारामारी रहती थी। आवेदक फिजिकल प्रदर्शन बढ़ाने के लिए ड्रग लेते थे। इससे कुरुक्षेत्र में कई घटनाएं भी हुई और चार-पांच अभ्यर्थियों के साथ ओवर डोज की वजह से हादसे भी हुए।
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
इसे मद्देनजर रखते हुए निर्णय लिया गया है कि फिजिकल अब रिटन टेस्ट के बाद होगा। पुरुषों के लिए 25 मिनट में 5 किलोमीटर की जगह अब 11 मिनट में 2.5 किमी की दौड़ होगी। महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में एक किमी और भूतपूर्व सैनिकों को 4 मिनट में एक किमी की दूरी तय करनी होगी। महिलाओं के लिए पहले ढाई किलोमीटर की दौड़ होती थी, अब यह दौड़ एक किलोमीटर की होगी और जिसे 6 मिनट में पूरा करना होगा। 

4 of 9
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
भूतपूर्व सैनिकों को एक किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले लिखित परीक्षा का फायदा यह होगा कि सफल उम्मीदवारों को ही फिजिकल से गुजरना पड़ेगा। पहले 12वीं स्तर की 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों का ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा।  साक्षात्कार 12 नंबर का होगा। इंस्पेक्टर पद पर पहले बीस प्रतिशत सीधी भर्ती और 80 प्रतिशत पद प्रमोशन से भरे जाते थे।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
हाइट में भी किया बदलाव
श्रेणी------------पुराना--------नया
पुरुष सामान्य----172 cm----170 cm
पुरुष आरक्षित---169 cm-----168 cm
महिला सामान्य---160 cm-----158 cm
महिला आरक्षित---157cm------156 cm
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
इसके अलावा हरियाणा में एएसआई और इंस्पेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती से खट्टर सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब एएसआई और इंस्पेक्टर के पद पर सरकार सीधी भर्ती नहीं करेगी। इन पदों को हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर को पदोन्नत कर भरा जाएगा। सब इंस्पेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती तो होगी, लेकिन 50 प्रतिशत पद ही सीधे भरे जाएंगे, बाकि पदों को प्रमोशन से ही भरा जाएगा।

 
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया - फोटो : amar ujala
यहां मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब पुलिस नियम 1934 में संशोधन को स्वीकृति दी गई ताकि सिपाहियों एवं उप-निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाई जा सके। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए खाली पद भरे जाएंगे। सीधी भर्ती में भरे जाने वाले पदों में से तीन प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे।

8 of 9
हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
बैठक में गैर-राजपत्रित और अन्य रैंकों के पदों के लिए हरियाणा पुलिस सेवा नियम 2017 को भी मंजूरी दी गई। इनके अनुसार अब निरीक्षकों के शत-प्रतिशत पदों को उप-निरीक्षक के रैंक से पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। उप-निरीक्षक के भी 50 प्रतिशत पद सहायक उप-निरीक्षक की पदोन्नति से भरे जाएंगे। कांस्टेबल के शत-प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

 
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा पुलिस की भर्ती - फोटो : अमर उजाला
कांस्टेबल के मामले में उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच हो। मंत्रिमंडल ने नए राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो सेवा (समूह ग) नियम 2017 को भी स्वीकृत कर दिया है। जूनियर क्लासिफायर के शत-प्रतिशत पद पुलिस विभाग के कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। सीनियर के पद भरने के लिए जूनियर क्लासिफायर की पदोन्नति की जाएगी। हेड क्लासिफायर, विशेषज्ञों और पर्यवेक्षकों के सभी पदों को सीनियर क्लासिफायर, हेड क्लासिफायर और विशेषज्ञों की पदोन्नति से भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें