संत रामपाल की गिरफ्तारी के लिए आरएएफ, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को आश्रम से 500 मीटर दूर खड़े जवान रविवार को आश्रम के बिलकुल करीब पहुंच गए। शनिवार को ही पहुंचे आरएएफ के 1500 जवान और अनुयायी अब आमने सामने हैं उनके बीच सिर्फ चंद कदमों को फासला है।
विज्ञापन
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
2 of 27
उधर, देर शाम भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने आश्रम के ठीक पीछे भी डेरा डाल दिया और इसके साथ ही वहां जेसीबी भी तैनात कर दी गई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आदेश मिलने पर जेसीबी आश्रम की दीवार गिराने लगेंगी। प्रशासन की ओर से वहां बुलेटप्रूफ गाड़ियां, आंसू गैस छोड़ने वाले अस्त्र-शस्त्र, दंगा नियंत्रक वज्र वाहन आदि भी आश्रम के पास तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
3 of 27
वहीं दिनभर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां आश्रम के दोनों तरफ से आवागमन करती रहीं और उन वाहनों में तैनात पुलिसकर्मचारी वीडियोग्राफी करते नजर आए। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से संत रामपाल की शांतिपूर्वक तरीके से गिरफ्तारी को लेकर मान-मनोव्वल का दौर चलता रहा। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी आला अधिकारियों के आदेश मिलने का इतंजार कर रहे थे।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
4 of 27
रामपाल के सतलोक आश्रम के बाहर बीती रात से रविवार तड़के तक अफवाहों का दौर चलता रहा। इसके चलते आश्रम के बाहर भी तनाव की स्थिति बनती रही। देर रात आश्रम से कुछ ही दूरी तक पुलिस फोर्स का डेरा जमाने और फोर्स के लिए बिजली-पानी की व्यवस्था करने तक की बातें सामने आईं, जिसके बाद आश्रम के बाहर अनुयायियों की संख्या एकाएक बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
5 of 27
खास बात यह रही कि इस बीच जब पुलिस फोर्स में महिलाओं की टुकड़ियां आने की बात सामने आई तो आश्रम के बाहर दिनभर से उपस्थित महिला अनुयायी भी सतर्क हो गईं। इतना ही नहीं एक बार तो आश्रम से अनुयायियों से खाली करने के निर्देशों की भी अफवाह भी उड़ी। सोमवार को पुलिस को हर हालत में संत को कोर्ट में पेश करना है।
विज्ञापन
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
6 of 27
संत रामपाल के समर्थकों के लिए चंडीगढ़ छावनी में तब्दील हो गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में संत रामपाल को 17 नवंबर को पेश किया जाना है। चंडीगढ़ पुलिस ने संत रामपाल के समर्थकों पर नियंत्रण और सिटी में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच हजार पुलिस कर्मियों, आरएएफ, सीआरपीएफ और हरियाणा के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों का इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
7 of 27
रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन में किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए एक हजार जवानों को तैनात किया है। इसमें हरियाणा पुलिस के जवानों और जीआरपी को शामिल किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल करने के लिए बैरीकेड्स पर कंटीले तार लगाए है। इसके साथ ही जीरकपुर के बैरीकेड्स पर सारयन का इंतजाम भी किया गया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
8 of 27
चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फोर्स ने संवेदनशील नाकों पर वज्र वाहन, वाटर टैंकों का इंतजाम किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने संत रामपाल के समर्थकों पर नियंत्रण करने के लिए जिन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी रिपोर्टिंग थाने में ली गई। एक अधिकारी के अनुसार, सुबह चार बजे से उनकी ड्यूटी लगा दी गई।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
9 of 27
रामपाल समर्थकों के लिए सिर्फ रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ हजार सुरक्षा बल तैनात होगा। इसमें रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस शामिल है। हरियाणा पुलिस और जीआरपी के जवान हरेक आने जाने वाली ट्रेनों पर नजर रख रहे हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर आईटी पार्क लाइट प्वाइंट तक पांच बेरीकेड्स बनाए गए हैं। यह सीमाएं सील- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, सेक्टर-17 और 43 का आईएसबीटी बस स्टैंड, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जीरकपुर बैरियर -गोल्फ ग्राउंड हीरा सिंह चौक
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
10 of 27
जीरकपुर बैरियर पर संत रामपाल समर्थकों से निपटने के लिए टू टीयर सिक्योरिटी की गई है। पहले पंजाब पुलिस ने नाकाबंदी की है और पचास कदम बाद ही चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी की है। आपको पंचकूला और जीरकपुर के रास्ते चंडीगढ़ आना है तो जाम से बचने के लिए घर से थोड़ा जल्दी निकलें। हो सकता है कि जीरकपुर बैरियर और पंचकूला बैरियर पर आपको जाम मिले। ऐसा सुबह सात बजे से लेकर दस बजे के बीच संभव है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
11 of 27
बरवाला स्थित सतलोक आश्रम के बाहर संत रामपाल को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पहरे पर डटे अनुयायियों ने पुलिस को सीधा चेलेंज दिया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
12 of 27
पहरे पर डटे अनुयायियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अपनी भड़ास निकाली। अनुयायियों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे भूपेंद्र हुड्डा की साजिश है। पूरे प्रकरण के वे ही जिम्मेदार हैं। वे चाहते हैं कि संत रामपाल गिरफ्तार हो जाए और वे खुद बच जाएं।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
13 of 27
सतलोक आश्रम की तरफ से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मेल की गई, जिसमें लिखा गया है कि आश्रम का बिजली-पानी काट दिया गया है। खाने के लिए आश्रम में कुछ भी नहीं है। दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं। आश्रम में बच्चे और बूढ़े बीमार हैं।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
14 of 27
पुलिस के अनुसार अनुयायियों ने कहा कि साहब गोली मार दो चाहे, लेकिन हम हर हाल में हमारे गुरु जी के पास जरूर जाएंगे। पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती बरती तो अनुयायी उसी रास्ते से वापस चल दिए।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
15 of 27
पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती बरती तो अनुयायी उसी रास्ते से वापस चल दिए। खेतों में काम करने आने वाले किसान और मजदूरों को भी अहतियात के तौर पर वापस भेजा जा रहा है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
16 of 27
बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
17 of 27
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं,
बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में
तैनात हैं।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
18 of 27
अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
19 of 27
संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस खुफिया रणनीति बनाने में लगी हुई
है। इस रणनीति को वह किसी भी कीमत पर उजागर नहीं होने देना चाहती है।
प्रदेश के 16 आईपीएस अधिकारियों को रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
20 of 27
बरवाला में रामपाल महाराज प्रकरण को लेकर रंगरूट तथा रैपिड एक्शन फोर्स के
जवान यहां पहुंचने लगे हैं। उन्हें विभिन्न मंदिरों तथा धर्मशालाओं में
ठहराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें जरूरत के हिसाब से बरवाला
भेजा जाएगा।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
21 of 27
बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए
राजकीय रेलवे पुलिस तथा जींद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।
अलग-अलग स्थानों से बरवाला पहुंच रहे संत रामपाल के समर्थकों को बरवाला
पहुंचने से रोकने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
22 of 27
जींद जंक्शन पर भारी संख्या में जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया। वहीं
हरियाणा पुलिस के जवानों की भी जंक्शन पर ड्यूटी लगाई गई है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
23 of 27
सतलोक आश्रम में जाने के लिए एक ही मुख्यद्वार है। इस द्वार पर महिलाएं,
बच्चे और पुरुष ढेरा जमाए हुए हैं तथा छतों पर भी अनुयायी सुरक्षा में
तैनात हैं। ऐसे में अंदर जाने के लिए कोई अन्य रास्ता नहीं है। इसीलिए
पुलिस ने 30 जेसीबी मंगवाई हैं। उन्हें बरवाला रवाना कर दिया है।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
24 of 27
टीएम जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद हिसार डिपो
की 25 बसें पुलिस लाइन में भेज दी गई हैं। इसके अलावा भिवानी, हांसी,
फतेहाबाद, टोहाना ,जींद आदि डिपो से भी बसें मंगवाई गईं और रात तक डिपो में
पहुंच जाएंगी।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
25 of 27
पुलिस के जवानों ने अलग-अलग स्थानों से जींद पहुंचे रामपाल के समर्थकों को
ट्रेन से वापस पानीपत की तरफ रवाना कर दिया। शुक्रवार देर रात तक जंक्शन पर
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी था।
एक आरोपी आश्रम के अंदर, बाबा रे 'बाबा'
26 of 27
वहीं रात के समय दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों पर भी पुलिस की
पैनी नजर रही ताकि दिल्ली की तरफ से बरवाला जाने के लिए आने वाले रामपाल के
समर्थकों को बरवाला जाने से रोका जा सके।