तीसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने के लिए देश की ये धाकड़ पुलिस वाली निकल पड़ी है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
हरियाणा के हिसार की अनीता कुंडू 8648 मीटर की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को चाइना की ओर से फतेह करने के लिए 4 अप्रैल से अभियान शुरू कर रही हैं। अगर इस बार अनीता माउंट एवरेस्ट को फतेह करने में कामयाब हो जाती हैं तो चाइना व नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली भारत की पहली महिला बन जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
गौरतलब है कि अनीता इससे पहले भी चाइना की ओर से वर्ष 2015 में माउंट एवरेस्ट को फतेह करने की कोशिश कर चुकी हैं। लेकिन भूकंप ने अनीता के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया। भूकंप के चलते चाइना सरकार ने भी अभियान को बीच में ही रद्द कर दिया था। 18 मई 2013 को अनीता नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट को पहले ही फतेह कर चुकी हैं।
4 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनीता का जन्म जिले के गांव फरीदपुर में एक गरीब परिवार में हुआ था। अनीता को कबड्डी का शौक था, जिसके चलते उसने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन अपने इस शौक को अधिक दिन जिंदा नहीं रख पाई। 2001 में पिता की मौत के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। ऐसे में अनीता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश की।
विज्ञापन
5 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
2008 में हरियाणा पुलिस में नौकरी भी मिल गई। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी अनीता को गरीबी के चलते अपने पर्वतारोहण अभियानों में काफी मुश्किलें आई हैं। अनीता ने बताया कि चाइना की ओर से दो साल पहले माउंट एवरेस्ट पर 22 हजार फीट की ऊंचाई पर आए भूकंप के मंजर को वो कभी नहीं भूल सकती। उनके साथ पर्वतारोही सीमा भी थीं।
विज्ञापन
6 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
दोपहर 11.30 बजे के करीब आए तेज भूकंप के कारण ग्लेशियर से बर्फ नीचे गिरी, जिसमें 19 पर्वतारोही व करीब 17 सेरपाओं की मौत हो गई थी। अनीता ने बताया ग्लेशियर से बर्फ गिरने से वह भी 15 मिनट तक बर्फ के नीचे दबी रहीं थी। बर्फ के नीचे से निकलने के बाद भी वो चार दिन वहीं फंसी रहीं। इसके बाद चाइना सरकार की ओर से अभियान रद्द कर दिया गया। करीब 22 हजार फीट ऊंचाई से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनीता कुंडू माउंट एवरेस्ट पर दो तरफ से चढ़ाई कर चुकी हैं। पहली बार नेपाल की तरफ से चढ़ाई की और दूसरी बार चीन की तरफ से। जब नेपाल में भूकम्प आया तो अनीता एवरेस्ट पर 6600 मीटर की ऊंचाई पर थीं। अब इनका सपना विश्व की सभी ऊंची चोटियों की चढ़ाई करना है। अनीता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। हाल ही में महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया था।
8 of 9
पर्वतारोही अनीता कुंडू
अनीता कुंडू अपने चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी हैं। अनीता की छोटी दोनों बहनें शादीशुदा हैं, जबकि बड़ी होने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की है। अनीता की एजूकेशन हिसार से हुई और उन्होंने बीए की पढ़ाई जाट कॉलेज से की। इसके बाद प्राइवेट इंस्टीट्यूट से उन्होंने एमए हिस्ट्री से की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे हरियाणा पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गई।
सन् 2011 में अनीता कुंडू ने लेह लद्दाख में तीन महीने का पर्वतारोहण का कोर्स किया। अपने खर्च पर अनीता 2013 में नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने नेपाल गई। अनीता के भाई सुरेंद्र ने बताया कि अनीता की बचपन से ही खेल-कूद में रुचि थी। माता-पिता भी उन्हें सपोर्ट करते थे। कॉलेज में अनीता बाक्सिंग और कबड्डी टीम की सदस्य थी। साल 2001 में उनके पिता का देहांत हो गया, इसके बाद अनीता ने गेम्स छोड़ दिए।