फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद : हरियाणा की यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रूटों पर जानें से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 08 Dec 2020 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारत बंद। - फोटो : अमर उजाला
आठ दिसंबर यानी आज किसानों का भारत बंद है। वहीं दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि आठ दिसंबर को किसान संगठनों के देशव्यापी भारत बंद की वजह से राज्य की विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यात्रा करते समय ट्रैफिक अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में नागरिक और पुलिस प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इन प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश में सार्वजनिक शांति व व्यवस्था बनाए रखना।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकना, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को बनाए रखना और पूरे राज्य में यातायात तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के कामकाज को सुविधाजनक सुनिश्चित करना है। महामारी की स्थिति के कारण लागू होने वाले निर्देशों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

4 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मिली सूचनाओं के अनुसार यह उम्मीद है कि आंदोलनकारी विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर धरने पर बैठकर उन्हें कुछ समय के लिए बाधित कर सकते हैं। नूंह और नारनौल को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिले बड़े या छोटे सड़क जाम से प्रभावित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न टोल प्लाजा पर भी व्यवधान हो सकता है। मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-अंबाला (एनएच-44), दिल्ली-हिसार (एनएच-9), दिल्ली-पलवल (एनएच-19) और दिल्ली से रेवाड़ी (एनएच -48) भी कुछ समय के लिए बाधित हो सकते हैं। इसके प्रभाव का समय दोपहर 12 से तीन बजे के बीच होने की उम्मीद है। लोगों को पहले से सूचित किया जा रहा है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना में संशोधन कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें