अगर आपने भी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो एक बुरी खबर है। इसे पढ़कर झटका लगेगा, पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फर्जी विज्ञापन
दरअसल, सोशल मीडिया पर हरियाणा सरकार की ओर से पुलिस भर्ती को लेकर एक विज्ञापन वायरल हो रहा है, जो सरासर फर्जी है। आयोग की विज्ञापन संख्या के साथ चलाया जा रहा आवदेन मांगने का विज्ञापन गलत है।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन को लेकर कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन बीबी भारती ने कहा कि अभी पदों को दोबारा विज्ञापित नहीं किया गया है। अभी आयोग को सरकार की तरफ से नियमों के तहत पद भरने का कोई पत्र भी नहीं मिला है।
4 of 6
police recruitment
बता दें कि हरियाणा सरकार पुरुष और महिला कांस्टेबल के 55 सौ पदों को नए भर्ती नियमों के तहत भरेगी। भर्ती नियमों में बदलाव के बाद सरकार ने पूर्व में मांगे गए आवेदनों को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट और विधानसभा में नए नियमों को मंजूरी मिलने के बाद पुरुष कांस्टेबल के 45 सौ और महिला कांस्टेबल के एक हजार पदों के लिए बेरोजगार युवाओं को नए सिरे से आवेदन करना होगा, लेकिन अभी तक इस भर्ती को विज्ञापित नहीं किया है।
आयोग को गृह विभाग की ओर से पद भरने के लिए पत्र आने का इंतजार है। 55 सौ पदों को नए नियमों के तहत भरने की फाइल गृह विभाग में ही अटकी हुई है। विभाग से इसके क्लीयर होने के बाद डिमांड मिलने पर ही आयोग पद विज्ञापित कर आवेदन मांगेगा।