जाट आंदोलन की वजह से हरियाणा के 21 में से 8 जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 5 जिलों में कर्फ्यू हैं। सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। रोहतक में लोग अभी भी सड़क पर उत्पात मचा रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
2 of 26
जाट आंदोलन के चलते रोहतक, भिवानी, सोनीपत, झज्जर के बाद अब जींद में भी कर्फ्यू लगा दिए है। कैथल में 8 रोडवेज और 3 बसों को आग लगाने की खबर मिली है। हरियाणा रोडवेज की बसों पर चंडीगढ़ में ब्रेक लगा दिए गए है। हिमाचल से दिल्ली जाने वाली बसों को चंडीगढ़ से आगे नहीं जाने दिया जा रहा।
विज्ञापन
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
3 of 26
उधर, कर्फ्यू के बावजूद झज्जर में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। पुलिस ने स्टेडियम के बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के मकसद से फायरिंग शुरू कर दी है। फायरिंग में दो लोगों की मरने की खबर है। 15-16 लोगों को गोली लगी है। इसमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
4 of 26
वहीं, एक शव को भगत सिंह चौक पर रख दिया गया है। उधर, प्रदर्शनकारियों ने सिंचाई भवन के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पंचायत भवन पर कब्जा कर लिया है। सोनीपत में अगले 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। गोहाना में भीड़ द्वारा बस स्टैंड में आग लगाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
5 of 26
वहीं, सरकार ने कहा है कि आंदोलन में जिन प्रदर्शनकारियों के नाम सामने आएंगे, उन्हें जीवनभर न तो नौकरी मिलेगी और न ही आरक्षण। डीजीपी, हरियाणा यशपाल सिंघल का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। कल से हिंसा में कमी आई है। सेना को एयरलिफ्ट कर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
6 of 26
झज्जर में कर्फ्यू के बावजूद जाट आंदोलनकारियों ने शहर में प्रदर्शन शुरू किया। सैंकड़ो युवा हाथों में लाठी डंडे लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कृषिमंत्री ओपी धनकड़ की कोठी में जमकर तोड़फोड़ की। कोठी में लगे सीसीटीवी तोड़ डाले हैं। कवरेज में जुटे पत्रकारों से भी बदसलूकी की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
7 of 26
शनिवार को जींद के बुढ़ाखेड़ा रेलवे स्टेशन में आग लगा दी गई। प्रदर्शन कारियों ने रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम और जनरेटर रूम में तोड़ फोड़ के बाद आग लगाईं। इससे पहले पुलिस और आईआरबी ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। इससे पहले बेरी में पुलिस चौंकी को भी प्रदर्शनकारियों ने जला दिया था।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
8 of 26
वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बयान दिया है कि किसी के कंठ पर छुरी रखकर काम करवाना प्रजातंत्र के खिलाफ है। आरक्षण के मसले को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है। बातचीत फ़ेल होने पर सरकार अपना काम करेगी। सेना को बुलाने का फैसला सही है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
9 of 26
हिसार से रोहतक आने वाले नेशनल हाईवे को आंदोलनकारियों ने जेसीबी मशीन से खोद दिया है। इस वजह से आर्मी का दूसरी तरफ जाना मुश्किल हो गया। आर्मी को जल्द रोहतक पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया। रोहतक में फिल्हाल स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
10 of 26
हंगामे के दौरान हथियारों के साथ लोगो के पीछे दिवार फांदकर दौड़ते हुए उपद्रवी।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
11 of 26
रोहतक गेट चौक स्थित एक पैट्रोल पंप पर उपद्रवियों द्वारा तोड़े गए बस के शीशे।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
12 of 26
रोहतक गेट चौक पर एक पैट्रोल पंप पर उपद्रवियों द्वारा तोड़ी गई मशीने।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
13 of 26
रोहतक गेट चौक पर पैट्रोल पंप की गई तोड़फोड़।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
14 of 26
जाट धर्मशाला में उपद्रवियों द्वारा की गई तोड़फोड़।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
15 of 26
सिवानी मंडी-रोड़ जाम कर प्रदर्शन करते हुए आंदोलनकारी।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
16 of 26
पानीपत। जाटआरक्षण को लेकर सिवाह गांव स्थित स्टेडियम के बाहर तैनात पुलिस।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
17 of 26
इससे पहले आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चपेट में दिल्ली भी आ गई है। जाटों ने मुनक नहर का फाटक बंद कर दिया जिसके चलते दिल्ली जल बोर्ड के पांच संयंत्रों में पानी का उत्पादन बंद हो गया है। लिहाजा राजधानी के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट पैदा हो गया। देर रात कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि गेट खोल दिए गए हैं। लेकिन आज फिर आंदोलनकारियों ने नहर को बंद कर दिया। हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि इस समस्या को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने वाले हैं।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
18 of 26
दिल्ली यूनिवर्सिटी को भी जाट छात्रों ने पूरी तरह ब्लॉक कर लिया है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई लिखाई सब ठप है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
19 of 26
जाट छात्रों की यूनियन दिल्ली में प्रदर्शन कर हरियाणा में हो रहे आंदोलन को समर्थन दे रहा है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
20 of 26
ये तस्वीर सिंघु बॉर्डर की है। जाम देखकर ही समझा जा सकता है कि लोग कितनी परेशानी में हैं जाट आंदोलन के कारण।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
21 of 26
छात्रों ने सिंघु बॉर्डर का भी घेराव कर लिया है जिसके बाद वहां काफी जाम लग गया है।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
22 of 26
वहीं आंदोलनकारियों से किस तरह निपटा जाए और आरक्षण के मुद्दे के हल के लिए आज गृहमंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
23 of 26
बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसमें 5 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ एक जगह पर नहीं जमा हो सकते।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
24 of 26
वहीं फरीदाबाद में ही फ्लाईओवर जाम करने जा रहे जाट नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उनके समर्थकों के नारेबाजी के चलते उन्हें छोड़ दिया गया।
हरियाणा 5 जिलों में कर्फ्यू, तबाही की तस्वीरें
25 of 26
जाटों ने आज गुड़गांव में पंचायत भी लगाई और आरक्षण पर आगे की रणनीति क्या हो इसकी चर्चा की।