फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एक IAS, 33 साल की नौकरी और 71 बार ट्रांसफर, जानिए कौन है?

Thu, 24 Aug 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रदीप कासनी
देखिए देश में एक आईएएस अफसर ऐसा, जिसकी 33 साल की नौकरी हो चुकी है और वह 71 बार ट्रांसफर झेल चुके हैं। जानिए कौन हैं और इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रदीप कासनी
दरअसल, हरियाणा सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रेवाड़ी, नूंह और पलवल के डीसी समेत 15 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। बदले गए आईएएस अधिकारियों में 1997 बैच के प्रदीप कासनी भी शामिल हैं। प्रदीप कासनी को रिटायरमेंट से पहले एक बार फिर तबादले का सामना करना पड़ा है। उन्हें लैंड यूज बोर्ड हरियाणा का ओएसडी लगाया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदीप कासनी
यह पद नया सृजित किया गया है, इसलिए कासनी को दफ्तर और गाड़ी के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। प्रदीप कासनी की गिनती हरियाणा के उन आईएएस अफसरों में होती है जिन्हें अपने सिद्धांतों के लिए मशहूर माना जाता है। 1997 बैच के आईएएस अफसर कसानी एक नहीं झुकने वाले नौकरशाह के रूप में चर्चित हैं। यही कारण है कि वर्तमान खट्टर सरकार से भी उनकी नहीं पटी। प्रदेश की लगभग सभी सरकारों में प्रदीप कासनी को तबादले झेलने पड़े हैं।
 

4 of 5
प्रदीप कासनी
इससे पहले सरकार ने सोमवार को आईएएस अशोक खेमका को भी साइंस एवं टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव पद से हटा दिया था। खेमका और कासनी दोनों आईएएस अधिकारियों के अपने अब तक के कार्यकाल में 40 से अधिक बार तबादले हो चुके हैं। सरकार ने रेवाड़ी के डीसी यश गर्ग का भी तबादला कर दिया। औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के निदेशक व विशेष सचिव पंकज रेवाड़ी के नए डीसी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदीप कासनी
यश गर्ग को औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के निदेशक व विशेष सचिव नियुक्त करने के साथ ही गीता भारती के स्थान पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। पलवल के डीसी अशोक शर्मा को हटाकर नूंह का डीसी लगाया गया है। शर्मा मेवात विकास एजेंसी के सीईओ भी होंगे। नूंह के डीसी मनी राम शर्मा को पलवल का डीसी नियुक्त किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें