फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारा फूफा जिंदा है: किसने काटी 102 वर्षीय दुलीचंद की पेंशन, CM तक पहुंचा मामला, अब होगी जांच

Fri, 09 Sep 2022 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
102 साल के दुलीचंद ने दिया जिंदा होने का सबूत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले 102 वर्षीय दुलीचंद सोशल मीडिया पर छा चुके हैं। जिंदा होने के बाद भी उनकी बुढ़ापा पेंशन काट दी गई थी। अब इस मामले की सरकार जांच कराएगी। मामला हरियाणा के सीएम मनोहर लाल तक पहुंचा तो उन्होंने रोहतक के एडीसी को जांच का आदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जाएगा कि आखिर पेंशन क्यों काटी गई। पेंशन गलती से कटी है तो दोबारा शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
बग्घी के आगे नाचते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
उन्होंने कहा कि एक दो उदाहरण कि वजह से सिस्टम को गलत बताना ठीक नहीं है। सरकार ने सिर्फ गलत जानकारी देने वालों की पेंशन काटी है। किसी की पेंशन गलती से कटी है तो एडीसी लेवल पर इस प्रकार के मुद्दों के निपटाने का प्रावधान है। सीएम ने कहा कि पात्र बुजुर्ग ही पेंशन लें। सरकार का ध्येय पारदर्शी तरीके से सरकारी सुविधाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा, कांग्रेस ने बुजुर्गों को वसूली के नोटिस भेजे थे लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
102 साल के दुलीचंद ने दिया जिंदा होने का सबूत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंड बाजे के साथ पहुंचे थे जीवित होने का प्रमाण देने
रोहतक के गांव गांधरा निवासी 102 वर्षीय दुलीचंद बुढ़ापा पेंशन काटे जाने से आहत होकर गुरुवार को बैंड बाजे के साथ अपने जीवित होने का प्रमाण देने एडीसी कार्यालय पहुंचे थे। दुलीचंद पगड़ी पहन, हाथ में फरसा लेकर रथ पर सवार होकर निकले थे। दुलीचंद के हाथ में पट्टिका थी, जिस पर लिखा था 'थारा फूफा जिंदा है'।

4 of 5
नाचते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रथ के आगे बैंड की धुन पर लोग डांस कर रहे थे। यह सब देख एडीसी महेंद्रपाल ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने बताया था कि सरकार ने अपने रिकॉर्ड में दुलीचंद को मृत घोषित कर उनकी बुढ़ापा पेंशन काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भी प्रशासन ने पेंशन दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो प्रदर्शन स्वरूप बरात निकाली गई। बुजुर्ग के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फैमिली आईडी व बैंक स्टेटमेंट भी प्रशासन व पूर्व मंत्री को दिखाए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें