हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : फाइल
दुष्यंत, विज नहीं पहुंचे, भाजपा-जजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे मौजूद
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्रेसवार्ता में नहीं आ सके। वह दिल्ली में हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं आए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के अलावा शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे।