अगर आप हरियाणा का सफर करने वाले हैं तो ये आपके लिए एक जरूरी खबर है। पढ़ लीजिए 50 हजार के चालान से बच जाएंगे...
विज्ञापन
2 of 7
highway
दरअसल, दूसरे प्रदेशों से हरियाणा में एंट्री करने वाले वाहनों से अब आरटीए ही टैक्स वसूलेगा। बिना टैक्स चुकाने वाहन से 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। सभी टैक्स ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
highway
दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों को हरियाणा की सीमा में घुसने पर ऑनलाइन टैक्स चुकाना होगा। हिसार में बालसमंद की ओर से राजस्थान से भारी वाहन प्रवेश करते हैं। रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बालसमंद बॉर्डर पर क्लेक्शन सेंटर बनाया गया है।
4 of 7
- फोटो : File Photo
यहां कंप्यूटर लगाकर वाहनों का टैक्स ऑनलाइन जमा करना शुरू कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार यहां टैक्स वसूलने का काम शुरू हो गया है। पहले सेल टैक्स और आरटीए अलग अलग टैक्स लेते थे।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : AmarUjala
अब यह पूरा टैक्स आरटीए ही लेगा। पूरा टैक्स ऑनलाइन जमा किया जाएगा। अगर वाहन चालक चाहें तो डेली का टैक्स भी चुका सकेंगे। इसके अलावा साप्ताहिक, मासिक, तीन माह का टैक्स भी एक साथ चुकाया जा सकेगा। दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहन चालकों को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 7
national highway
ऐसे में विभाग ने लोगों को जानकारी देने के लिए पंपलेट भी तैयार कराए गए हैं। इन पंपलैट को वाहन चालकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें नए नियम की जानकारी दी गई है। अगर कोई वाहन बिना टैक्स चुकाए हरियाणा में पकड़ा गया तो सीधे 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। यह टीम औचक निरीक्षण कर ऐसे वाहनों की जांच करेगी। वहीं आरटीए सुमित कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।