एक तो बेमौसम बारिश ने फसल खराब कर दी। दूसरा, सरकार सही तरीके से गिरदावरी नहीं करा रही। इससे किसान इतना निराश हुआ कि उसने फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
विरोधः ढाई एकड़ में खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
2 of 5
गिरदावरी सही तरह से न कराए जाने से नाराज किसानों का गुस्सा लगातार फूट रहा है। हिसार के गांव कुलाना में किसान अमर सिंह नंबरदार ने ढाई एकड़ में गाजर के बीज की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विरोधः ढाई एकड़ में खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
3 of 5
किसान अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने ढाई एकड़ में करीब 50 हजार की लागत से गाजर के बीज की फसल उगाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि अगर मौसम ने साथ दिया तो कम से कम तीन लाख रुपये की पैदावार हो जाएगी। बेमौसमी बरसात के कारण यह फसल काली होकर पूरी तरह खराब हो गई।
विरोधः ढाई एकड़ में खड़ी फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
4 of 5
अमर सिंह को पता चला था कि प्रशासन खराब फसलों की 15 अप्रैल तक गिरदावरी करवाकर मुआवजा देगा, लेकिन उनके खेतों तक कोई नहीं पहुंचा। अब अगली फसल की भी तैयारी करनी है, इसलिए उन्हें मजबूरीवश अपनी फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा।
इससे पहले मय्यड़ गांव में किसान गेहूं की खराब फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि फसलों की सही तरीके से गिरदावरी नहीं की गई। दर्जनों गांवों में पटवारी खेत तक पहुंचे ही नहीं।