फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा डेः म्हारी छोरियां किसी ते कम हैं कै...यकीं नहीं तो खुद देख लो

Wed, 01 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Manushi Chillar
हरियाणा दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं प्रदेश की छोरियों की गौरव गाथा, जिन्होंने न केवल देश में, बल्कि विश्व पटल पर राज्य का नाम चमकाया।
विज्ञापन

2 of 10
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी चिल्लर
54वें एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता हरियाणा की मानुषी चिल्लर रही। ये समारोह 25 जून को यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया। जहां मनुषि चिल्लर ने पूरे हरियाणा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2017 का ये ताज पिछली बार की विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने पहनाया।
विज्ञापन

3 of 10
कल्पना चावला
कल्पना चावला
करनाल में जन्मी इस छोरी ने देश का नाम दुनिया में चमकाया। कल्पना 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर में शामिल हुई और 1998 में पहली उड़ान के लिए चुनी गई। मगर दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही बिखर गया। इस यान में सवार सात मृतक यात्रियों में कल्पना भी थी, लेकिन कल्पना के यह शब्द ‘मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं, हर पल अंतरिक्ष में ही बिताया है और इसी के लिए मरूंगी’ आज भी बेटियों को प्रेरित करते हैं।

 

4 of 10
पहलवान गीता फौगाट
गीता फोगाट
गीता फोगाट ने भी सूबे का परचम विदेशों तक फहराया। पहलवान महावीर फोगाट की ये छोरी कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में गीता अभी तक चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 23 दिसंबर 2016 को उनके जीवन पर आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म भी प्रदर्शित हुई।
विज्ञापन

5 of 10
पहलवान बबीता फोगाट
बबीता फोगाट
बबीता फौगाट पहलवान महावीर फोगाट की छोटी बेटी हैं। अपनी बहन गीता के नक्शे कदम पर चलते हुए बबीता ने भी पहलवानी में झंडे गाड़े और सूबे का नाम चमकाया। बबीता भी इंटरनेशनल स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
एथलीट दीपा मलिक
दीपा मलिक  
खेलों में अपना लोहा मनवा चुकी हरियाणा की एक और छोरी पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक भी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। तीस साल की उम्र में तीन ट्यूमर सर्जरीज और शरीर का निचला हिस्सा सुन्न होने के बावजूद इस बेटी के जज्बे में विभिन्न एथलीट खेलों में इंटरनेशनल स्तर कई रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 33 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीते।
विज्ञापन

7 of 10
सायना नेहवाल - फोटो : ANI
साइना नेहवाल
बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल भी हरियाणा की बेटी है और आज हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका रही है। बैडमिंटन में शीर्ष वरीयता तक पहुंचने वाली साइना देश की पहली महिला हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में साइना ने इतिहास रचा और देश को एकल स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया। 2008 बीजिंग ओलंपिक में भी साइना क्वार्टर फाइनल में हारी थी। साइना इंटरनेशनल स्तर पर तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

8 of 10
पहलवान साक्षी मलिक
साक्षी मलिक
हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक ने फ्री स्टाइल कुश्ती में बेटियों का नाम रोशन किया है। वर्ष 2016 में हुए रियो ओलंपिक में साक्षी ने कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया। साक्षी 2015 में दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में भी कांस्य और 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेल में रजत पदक भी जीत चुकी हैं।

9 of 10
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा
हरियाणा की एक ओर बेटी परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिभा के बूते प्रदेश का नाम चमकाया है। आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री हैं। फिल्मफेयर, स्टार स्क्रीन, राष्ट्रीय फिल्म फेयर समेत कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
परिणीति की बड़ी बहन प्रियंका ने भी बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया है। उन्होंने कई सफल फिल्में दीं और कई अवार्ड जीतकर हरियाणा का नाम चमकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें