फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटे से गांव निकलकर ये बेटी बनी फ्लाइंग अफसर, दंग कर देगा इनका जज्बा

Fri, 30 Jun 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
गजब का हौंसला रखने वाली छोटे से गांव की इस होनहार बेटी से मिलिए। एमटेक करते करते एयरफोर्स की राह चुनी और फ्लाइंग अफसर बन गई।
विज्ञापन

2 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
ह​रियाणा के बहादुरगढ़ जिले के शास्त्री नगर की भाविका वायुसेना में फ्लाइंग अफसर चुनी गई हैं। भाविका गांव खेड़का गुर्जर की रहने वाली है और एमटेक फाइनल की स्टूडेंट है। भाविका के पिता पुरूषोत्तम एसडीएम कार्यालय में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
भाविका की इस उपलब्धि पर जहां पैतृक गांव खेड़का गुर्जर में खुशी का माहौल है। वहीं शहर में नजफगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी वासी भी प्रफुल्लित हैं। एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास ने भाविका को गौरवान्वित करने पर उसे शुभकामनाएं दी हैं।

4 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
भाविका के पिता पुरूषोत्तम ने बताया कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के साथ भाविका ने शिक्षण में गहन रुचि रखी। उसने फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हो पूरे परिवार का और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

5 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
भाविका ने एसआर सेंचुरी स्कूल से दसवीं में 94 प्रतिशत व बारहवीं 90 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से 81 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक किया। अब आईपी विश्वविद्यालय दिल्ली से एमटेक फाइनल में अध्यननरत है।
विज्ञापन

6 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
भाविका ने बताया कि एक जुलाई से हैदराबाद में उनकी ट्रेनिंग शुरू हो रही है। इसके बाद पोस्टिंग मिल जाएगी। मेरे फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर परिजनों को बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लाइंग अफसर भाविका
भाविका ने बताया कि उसे बचपन से उड़ने का सपना देखा था। इस सपने को पूरा करने के लिए उसके माता-पिता ने पूरा सहयोग दिया। गांव से होते हुए भी उसे पढ़ने और आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया। तभी यह मुकाम हासिल कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें