फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की विकास रैली में पंचकूला को मिलीं कई बड़ी सौगातें

Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला की झोली में विकास रैली के दौरान कई सौगातें दे दी हैं। पंचकूला में आयोजित विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां के विधायक की ओर से की गईं 60 मांगों में से ज्यादातर को मंजूर कर लिया और कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी भी दे डाली। इतना ही नहीं पंचकूला के गांव और शहर के विकास के लिए 10-10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

2 of 5
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
इस रैली में पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया और भाजपा चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ ही जिला प्रशासन और पंचकूला जिला भाजपा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।  रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचकूला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए सेक्टर-10 में दस एकड़ जगह देने और इसको जल्द बनवाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने माता मनसा देवी में संस्कृत महाविद्यालय के साथ ही गुरुकुल की स्थापना की भी घोषणा की।
विज्ञापन

3 of 5
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में स्किल ट्रेनिंग के लिए जल्द ही सेक्टर-26 में पांच एकड़ जगह पर एक मल्टी स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से लॉ क्लासेस की मांग पर यहां पर ला कॉलेज की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने सेक्टर-25 में चार एकड़ जमीन में राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में लंबे समय से बस डिपो बनाने की मांग की जा रही है। उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 पंचकूला में खाली पड़ी साढ़े चार एकड़ जमीन पर बस डिपो बनाने की घोषणा की।

4 of 5
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सेक्टर-5 में डिपो बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया में जगह तय की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला में हुडा द्वारा अलॉट किए गए बूथों की पहली मंजिल में निर्माण की इजाजत दी जाएगी। पंचकूला में घग्गर पार के सेक्टरों को कनेक्ट करने के लिए पुल बनवाने की मांग पर सीएम ने कहा कि यह मसला पंजाब से संबंधित है, इसलिए पंजाब सरकार से इस विषय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई एक्ट को लागू करने के लिए विभाग को सरकार की ओर पत्र जाएगा। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली - फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार भी है तैयार: मुख्यमंत्री ने पंचकूला सेक्टर-19 में रेलवे अंडरब्रिज बनाने की मांग पर कहा कि अगर इस मामले में रेलवे तैयार है तो हरियाणा सरकार भी तैयार है। 

कलेक्टर रेट हरियाणा का मसला: मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर रेट सिर्फ पंचकूला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का मसला है। कलेक्टर रेट और एफएआर को लेकर पूरे हरियाणा में सर्वे चल रहा है और उसके बाद राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें