फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाकर सरकारी आवास से सचिवालय पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, ट्वीट भी किया

Tue, 04 Jun 2019 12:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास से सचिवालय तक साइकिल चलाकर गए, फिर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट में लिखा कि साइकिल चलाकर जाना सुखद अनुभव रहा। वर्ल्ड साइकिल डे है और साइकिल स्वास्थ्य के लिए तो बेहद जरूरी है ही, साइकिल परिवहन का एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से उचित एवं टिकाऊ साधन भी है।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने ट्वीट किया कि साइकिलिंग एक ऐसा व्यायाम है, जिसे हर रोज बस कुछ मिनट करके आप शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। अतः वर्ल्ड साइकिल डे से ही आप साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। आजकल की दिनचर्या में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई एक्सरसाइज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा यदि समाज के हर वर्ग के लोग अपनी दिनचर्या में साइकिल का प्रयोग करेंगे तो इससे स्वास्थ्य भी अच्छा होगा और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। 

4 of 5
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद, करनाल और गुरुग्राम में साइकिल ट्रैक बनाने की मंजूरी दे दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या में साइकिल का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, भविष्य में पंचकूला, हिसार, रोहतक में भी साइकिल ट्रैक बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, एचएलआरडीसी के चेयरमैन अजय गौड़ सहित अनेक अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें