सीएम दरबार में एक व्यक्ति सिर पर शिकायतों की गठरी लेकर पहुंच गया। यह देखकर सभी हैरान हो गए, इसपर सीएम ने कहा कि...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
CM Darbar
दरअसल, हरियाणा के हिसार में12 साल से अपने बेटे की तलाश में भटक रहा बुजुर्ग बाप रविवार को सीएम के दरबार में पहुंचा। सीएम के खुले दरबार में अपने लापता बेटे को खोजने की मांग को लेकर कश्मीरी लाल चोपड़ा ने न्याय मांगा।
विज्ञापन
3 of 7
CM Darbar
सीएम ने कहा कि 12 साल हो गए, अब कुछ नहीं कर सकते। करीब 12 साल से प्रदेशभर में साइकिल लेकर प्रदर्शन कर चुका कश्मीरी लाल चोपड़ा शिकायतों का पुलिंदा सिर पर रखकर रविवार को सीएम के दरबार में पहुंच गए। सीएम ने उन्हें देखते ही पहचान लिया।
4 of 7
CM Darbar
सीएम बोले, कश्मीरी लाल अब हम कुछ नहीं कर सकते, 12 साल हो गए। सात साल बाद तो कानून भी व्यक्ति को मरा हुआ मान लेता है। अब हम उसको नहीं ला सकते। कश्मीरी लाल चोपड़ा ने कहा कि 12 साल हो गए, एक-एक नेता और अधिकारी के दर पर दस्तक दे चुके हैं। कागजी कार्रवाई इतनी अधिक है कि इन फाइलों का वजन भी नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
5 of 7
CM Darbar
सीएम साहब! मरे होने की ही घोषणा ही करवा दो
सीएम साहब! अगर मेरा बेटा जिंदा नहीं है तो मरे होने की ही घोषणा ही करवा दो। सीएम ने कहा कि अब उसकी लाश नहीं मिल सकती। बहुत लंबा समय हो चुका है। कश्मीरी लाल बोले, सीएम साहब! इस मामले की सीबीआई जांच करा दो। सीएम ने जांच का भरोसा दिया। अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : Demo Pic
यह है मामला
कश्मीरी लाल चोपड़ा का इकलौता बेटा सुनील 19 जुलाई 2005 को घर से निकला था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा। पिछले 12 साल से बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। कश्मीरी की पत्नी जयदेवी की मानसिक हालत खराब हो गई है। 2016 में उसका दो महीने रोहतक के मेंटल अस्पताल में उपचार चला।
सुषमा स्वराज ने दिया था भरोसा
कांग्रेस के राज में जब सुषमा स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं तो उन्होंने बरवाला में आयोजित रैली में कश्मीरी लाल चोपड़ा को सदन में मामला उठाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर आपके बेटे की तलाश वे खुद करवाएंगी।