सोमवार को रक्षाबंधन है, 12 साल बाद रक्षाबंधन पर एक खास संयोग बन रहा है। यह भाई-बहनों के लिए बेहद खास है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : File Photo
दरअसल, 12 साल बाद फिर चंद्रग्रहण और रक्षाबंधन एक दिन पड़ेगा। सात अगस्त सोमवार को राखी के दिन ही पहले भद्रा का असर रहेगा और बाद में सूतक लग जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
दोनों अवस्थाओं में कोई भी शुभकार्य नहीं किया जाता। ऐसे में बहनें भद्रा और सूतक के बीच में भाइयों को राखी बांध सकती हैं। इस तरह रक्षाबंधन मनाने का शुभ मुहूर्त 11.05 बजे से दोपहर 1.53 बजे तक ही है।
4 of 8
girls buying rakhi
श्रीगंगाधाम मंदिर के पंडित निरंजन पाराशर का कहना है कि, इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण लगने के कारण राखी बांधने का कुछ समय निश्चित किया गया है। इसमें ही बहनों को भाइयों को राखी बांधना चाहिए। पाराशर ने बताया कि चंद्रग्रहण सोमवार रात 10:53 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
5 of 8
girl buying rakhi
चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले यानी सोमवार दोपहर 1:53 बजे से सूतक लग जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह 11:04 बजे तक भद्रा काल का असर रहेगा। सूतक और भद्रा दोनों में ही शुभ कार्य करना वर्जित है। इसलिए इन दोनों के बीच का समय ही राखी बांधने के लिए शुभ है।
विज्ञापन
6 of 8
rakhi
इस तरह सोमवार सुबह 11:05 मिनट से लेकर दोपहर 1:53 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को राखी बांध कर रक्षाबंधन त्योहार मना सकती हैं। पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि सूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा में राखी बांधी थी। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं सब कारणों के चलते रावण का विनाश हो गया था। तब से ही भद्रा में राखी नहीं बांधी जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
spinner rakhi
यह न करें...
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन न बनाएं। भोजन भी नहीं करनी चाहिए। किसी भी चीज सब्जी फल को काटना भी नहीं चाहिए। डारावनी फिल्म भी न देखें।
राखी के दिन ही चंद्रग्रहण होने से शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान
पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन ही चंद्रग्रहण होने के कारण उचित और शुभ मुहूर्त पर ही राखी बांधनी चाहिए। रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण होने से सूतक लग जाएगा और उससे पहले भद्रा आ रही है। इसलिए सोमवार को सुबह 11:05 मिनट से लेकर 1:53 मिनट तक बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन त्योहार मना सकती है।