फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मंत्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

Wed, 17 Jun 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 16
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बाबा रामदेव के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री योगा करते हुए नजर आए। आप भी देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

2 of 16
योग गुरु बाबा रामदेव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच योग का रोचक मुकाबला हुआ। रामदेव ने मुख्यमंत्री को मंच पर बुला लिया और दोनों साथ-साथ योगाभ्यास करने लगे। बाबा की दक्षता पर तो किसी को संदेह नहीं था। सीएम भी हर आसन ताल से ताल मिला कर कर रहे थे। तभी बाबा ने मंच से घोषणा की कि अब वह आज का अंतिम आसन करेंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने घड़ी देखते हुए कहा कि अभी 15 मिनट बाकी हैं योगाभ्यास जारी रखिए।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

3 of 16
रामबिलास शर्मा और अनिल विज के साथ बाबा रामदेव की हंसी-ठिठोली चल रही थी कि उन्होंने मंच के ठीक सामने बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी इसमें शामिल कर लिया। बाबा रामदेव बोले-मुझे कल ही पता चला कि मैं और विज तो छड़े (कुंवारे) थे, हमारे मुख्यमंत्री भी छड़े हैं। यानी तीन-तीन छड़े, इनको योगासन करने में दिक्कत नहीं है।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

4 of 16
भ्रामरी आसन का अभ्यास कराते हुए बाबा रामदेव ने पेट को अपनी दोनों हथेलियों में समेट लिया। ऐसा कर पाना बाकी लोगों के लिए कठिन ही था, फिर भी सामने बैठे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कोशिश कर रहे थे कि बाबा बोले- ‘शर्मा जी बस हाथों के बीच दो फुट का ही फासला रह गया है। पंडितों ने लोगों का भला तो किया है लेकिन खीर भी खाई है। पेट पर असर तो दिखेगा ही।’ इस पर मैदान ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

5 of 16
हरियाणा के योग ब्रांड एम्बेसेडर बाबा रामदेव ने सोमवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों और विधायकों के अलावा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जजों और सरकारी अधिकारियों को योगाभ्यास किया। योगगुरु ने कहा कि योग से ही राजयोग बनता है, इसलिए सभी इसका नियमित अभ्यास करें।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

6 of 16
रामदेव ने 21 योगासन के जरिये अच्छी सेहत के टिप्स दिए, मसलन कैसे क्रेटनिन और हीमोग्लोबिन को संतुलित रखें। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 18 वर्षों से एक मुट्ठी भोजन से गुजारा करते हैं, लेकिन प्राणायाम के जरिये होमोग्लोबिन का स्तर संतुलित करना संभव है।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

7 of 16
हरियाणा के योग एवं आयुर्वेद के ब्रांड अंबेसडर बाबा रामदेव ने कहा कि सूर्य नमस्कार आसन का किसी मजहबी पूजा पद्धति से कोई लेना देना नहीं है। सूर्य नमस्कार केवल योगासन का नाम है क्योंकि इसे नियमित रूप से करने वाले के चेहरे पर सूर्य के समान तेज आ जाता है और उसे किसी फेसक्रीम की जरूरत नहीं पड़ती। इस आसन के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं है कि करने वाले का मुंह पूर्व दिशा में हो या सूर्य को देखकर ही अभ्यास करे।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

8 of 16
योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि एक समय था जब योग गुफाओं में ही बंद था। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें ग्लैमर शामिल हुआ और बड़े घराने व धनाढ्य वर्ग अपने घरों में योग प्रशिक्षकों को बुलाकर योगाभ्यास करने लगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी भी धीरेंद्र महाराज को घर पर बुलाकर योगाभ्यास करती थीं।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

9 of 16
योगाभ्यास शिविर में विपक्षी दलों- इनेलो और कांग्रेस के विधायक नदारद रहे। इस बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्होंने इनेलो नेता अभय चौटाला, कांग्रेस की नेता किरण चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करके इस शिविर में आने का न्योता दिया था। इसके बावजूद कोई भी नेता नहीं पहुंचा।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

10 of 16
योग प्रशिक्षण शिविर के बाद बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ऐसा लगता है कि योग पर कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़े में योग करने वाले और दूसरे में विरोध करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद योग करते हैं और उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

11 of 16
बाबा रामदेव ने वजन घटाने, मोटापा कम करने वाले आसन सिखा रहे थे तो अनेक लोग ठीक से आसन नहीं कर पा रहे थे। बाबा भी कहां खामोश रहते। उन्होंने कहा- यही कारण है कि सब लोग मॉडल और एस्ट्रेस को देखकर खुश हो जाते हैं क्योंकि अपना मॉडल बिगड़ा हुआ है। बाबा रामदेव ने कमर को पतला रखने के लिए प्राणायाम, नौली क्त्रिस्या, चक्की आसन, लेट के साइकिलिंग, स्ट्रेचिंग बताई। स्वामी रामदेव ने बताया कि थाईराइड के लिए सर्वांग आसन और उज्जयी प्राणायाम करें।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

12 of 16
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने सभी गांवों में दो एकड़ भूमि पर व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 1000 गांवों में व्यायामशालाएं खोली जाएंगी, जहां पर लोग योग, कुश्ती, कबड्डी व अन्य पारम्परिक खेल गतिविधियां कर सकेंगे। इनमें खेल प्रशिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

13 of 16
देश के बाजार में मैगी का विकल्प लाने का दावा करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने विदेशी कंपनियों से मुकाबले के लिए दूसरे उत्पाद भी उतारने की तैयारी कर ली है। कार्नफ्लेक्स के अलग-अलग फ्लेवर के अलावा बाबा अब ओट्स भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। सूप पर भी शोध का काम चल रहा है।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

14 of 16
पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने खुलासा किया कि मैगी की तरह जो उत्पाद पतंजलि लाने वाली है, उसमें मैदा नहीं होगा। फिलहाल शोध का काम चल रहा है। नाम तय होते ही दो माह के अंदर यह उत्पाद बाजार में आ जाएगा। योग में मैदा, नमक और चीनी को सफेद जहर माना गया है। इसलिए हमने शक्कर, गुड़ और खांड बाजार में उतारी है।

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

15 of 16
रामदेव ने दावा किया कि अभी भी करीब 100 ऐसे उत्पाद बाजार में हैं, जिनकी जांच की जरूरत है। इन उत्पादों में मिलावट बहुत ज्यादा है। सबसे ज्यादा मिलावट घी, तेल और दूध के उत्पादों में है। कंपनियां दूध खरीदती कम मात्रा में हैं और बेचती अधिक मात्रा में हैं। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि जब उपलब्धता कम है तो वे कहां से इतना दूध बाजार में बेच रहे हैं। इस समय पतंजलि के करीब 500 उत्पाद बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन

देखिए, कैबिनेट मं‌त्रियों को रामदेव के साथ योगा करते हुए

16 of 16
यह पूछने पर कि पतंजलि के उत्पाद अन्य उत्पादों से सस्ते नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पतंजलि में सरसों का तेल, गाय का घी और मसाले के रेट अन्य उत्पादों से अधिक हैं, क्योंकि इसमें बिल्कुल भी मिलावट नहीं है। अभी उनके यहां आलिव आयल, देशी घी और पाम आयल पर शोध का कार्य चल रहा है। बाबा रामदेव ने कहा कि उनका मकसद वर्ल्ड क्लास क्वालिटी देना है। उत्पादों के कम दाम और मुनाफे से चैरिटी करने का काम हम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें