फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपस्टिक से लिखकर बयां किया दर्द और लगा लिया फंदा, दीवारें देख बीवी के होश उड़े

Mon, 26 Feb 2018 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पति ने जान दी
लिपस्टिक से लिखकर अपने दिल का दर्द बयां किया और फंदा लगाकर जान दे दी। बीवी ने कमरे की दीवारें देखी तो उसके होश उड़ गए, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
पति ने जान दी
घटना हरियाणा के शाहबाद की है। माजरी मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक दीपक गोस्वामी ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने मोबाइल चार्जर के तार से लटक कर फंदा लगाया। वहीं मरने से पहले उसने कमरे की दीवारों और ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर बीवी की लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा। इसमें युवक ने मौत के लिए पत्नी, साले, सास और अपने भाई की पत्नी को जिम्मेवार ठहराया।
विज्ञापन

3 of 6
पति ने जान दी
मां रमा रानी ने दीपक को फंदे पर लटके देखा तो तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। साथ ही मां से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मां रमा के बयानों के आधार पर दीपक की पत्नी आंचल, साले अतुल शर्मा, सास हर्ष लता और छोटे भाई की पत्नी हिना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

4 of 6
पति ने जान दी
सिटी चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि दीपक की शादी तीन महीने पहले करनाल की रहने वाली आंचल से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही घर में अनबन रहने लगी। परेशान होकर आंचल अपने मायके चली गई। सोमवार दोपहर को दीपक ने अपने भाई भूपेंद्र और उसकी पत्नी हिना को घर से बाहर निकालकर गेट पर ताला लगा लिया और खुद अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
पति ने जान दी
काफी देर तक जब वो बाहर नहीं आया तो किसी अनहोनी की आशंका से मां उसे बुलाने के लिए गई। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजे से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। दीपक फंदे पर लटका हुआ था। उसे देखकर वे चिल्लाने लगी तो भाई-भाभी दौड़े आए। किसी तरह दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो कमरे की हालत देखकर चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पति ने जान दी
थाना प्रभारी ने बताया कि दीवार पर लिपस्टिक से कई बातें लिखी गई हैं। दीपक ने लिखा कि यह सच है, मरना बड़ा मुश्किल है। कोई भी यह कदम न उठाए, पर मेरे अपनों ने मेरा साथ छोड़ दिया। मैं हमेशा अकेला था और अकेला रह गया। मरना नहीं चाहता था लेकिन अपनों ने मजबूर कर दिया। अतुल शर्मा, हर्ष लता, हिना ने मेरे घर को तोड़ दिया। आई लव यू आंचल। मेरी बीवी मेरी मौत का कारण है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें