युवकों ने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग की और खौफनाक साजिश रच दी। पकड़े गए तो जो सच बताया, सुनकर मंत्री जी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
2 of 8
मंत्री के भतीजे का अपहरण
मामला हरियाणा के राज्यमंत्री नायब सैनी के भतीजे विशाल उर्फ हनीश की किडनेपिंग से जुड़ा है। चार भाइयों ने हनीश को उठाकर 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया, वहीं चौथे की तलाश जारी है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे चारों हनीश साथ कॉलेज में पढ़ते थे। कालेज समय से ही आरोपियों की हनीश से रंजिश थी। इसी के चलते उन्होंने हनीश का अपहरण किया और फिरौती मांगी। युवकों ने बताया कि उन्होंने लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर हनीश से चैटिंग शुरू की थी। अपहरण वाले दिन इसी अकाउंट से चैट करके हनीश को बुलाया था।
4 of 8
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान खेड़की निवासी जसप्रीत, लवप्रीत और गांव रज्जूमाजरा निवासी विकास चिल्लर के रूप में हुई है। हनीश और विकास चिल्लर के बीच रंजिश थी। इसी के चलते बदला लेने को और पैसा कमाने के लिए विकास, जसप्रीत, लवप्रीत और एक अन्य ने लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया।
विज्ञापन
5 of 8
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
इस अकाउंट के जरिए हनीश को झांसे में लिया और मिलने को बुलाया। जब वह मिलने पहुंचा तो चारों ने उसे पीटा और बंधक बना लिया। फिर उसी के मोबाइल से हनीश के पिता को फोन करके फिरौती मांगी। हनीश को किडनैप करने वाले चारों आरोपी भाई हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी फोन कॉल करके फिरौती मांगते समय यूपी की भाषा का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
6 of 8
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
बता दें कि 17 जून को मंत्री नायब सैनी के भतीजे हनीश का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। हनीश के पिता ने नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा हनीश घर से शाम के समय बाइक से किसी काम के लिए गया था। इसी बीच कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस को हनीश एक सड़क पर अकेला मिला था। उसे मारापीटा भी गया था।
विज्ञापन
7 of 8
मंत्री नायब सैनी के भतीजे का अपहरण
पुलिस की कहानी में झोल
हनीश के अपहरण के आरोप में पुलिस ने तीन दिन बाद भले ही तीन युवकों को पकड़ लिया, लेकिन इसके पीछे पुलिस ने जो कहानी बताई है उसमें कई झोल हैं। पुलिस यह नहीं बता रही है कि युवकों ने अगवा करने और फिरौती मांगने के बाद हनीश को छोड़ क्यों दिया? युवकों की मंशा फिरौती थी तो उन्होंने हनीश की पिटाई क्यों की? पुलिस यह भी नहीं बता रही है कि युवकों को कहां से और कैसे पकड़ा।
शिकायत के बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी की थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं थीं। मामला रंजिश का है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला