फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, फिल्म से अलग मोदी के ये मंत्री बता रहे हैं कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?

Tue, 16 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा?
देख लीजिए, ये मंत्री बता रहे हैं कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा। इनके अनुसार जो आपने फिल्म में देखा सच्चाई थोड़ी उससे अलग है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? - फोटो : File Photo
एक हजार करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर चुकी बाहुबली-2 फिल्म देखने के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कुछ अलग ही राय जाहिर की। 
 
विज्ञापन

3 of 6
minister OP Dhankar - फोटो : file photo
तीन घंटे से ऊपर की फिल्म देखने के बाद धनखड़ इस नतीजे पर पहुंचे कि कट्टपा ने बाहुबली को नहीं मारा था, बल्कि झूठ ने सत्य को मारा था.....षड्यंत्र ने सरलता को मारा था। धनखड़ की राय यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने अपनी टिप्पणी बीच में जोड़ी और कहा कि ऐसा रोज हो रहा है। अभी भी जारी है। 
 

4 of 6
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala
फिल्म देखने के धनखड़ के नतीजे को ठीक ठहराया जा सकता है, लेकिन बाद में उनकी सटीक टिप्पणी के राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। ट्विटर हेंडिल पर कई लोगों ने उनकी राय को रि-ट्वीट किया और सैकड़ों लोगों के लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मंत्री ओपी धनखड़ - फोटो : amar ujala
गए थे पानी लेने, रॉकी मित्तल साथ लाए 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में रंग जमाने वाले कैथल के राकी मित्तल ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। राकी मित्तल की वापसी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के तुरंत बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahohar Lal Khattar - फोटो : अमर उजाला
प्रचार किया जा रहा कि मुख्यमंत्री गए थे एसवाइएल का पानी लेने और रॉकी मित्तल को लेकर आ गए। सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणियां चटखारे लेकर पढ़ी जा रही हैं।
रॉकी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी के हक में जोशीले गाने गाते रहे हैं। अब उन्होंने यह प्रयोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हक में भी शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें