फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा को लेकर इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी, किए बड़े खुलासे

Sat, 17 Feb 2018 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
हरमिंदर जस्सी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के साथ संबंधों पर उठ रहे सवालों के बीच इस शख्स ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी और जवाब देते हुए कई बड़े खुलासे किए, जानिए
विज्ञापन

2 of 6
हरमिंदर जस्सी
बठिंडा की मौड़ मंडी में करीब एक वर्ष हुए बम ब्लास्ट पर लंबे समय बाद कांग्रेस नेता हरमंदर जस्सी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि डेरे से उनका कोई संबंध नही है, वह तो अपनी बेटी से मिलने जरूर उसेके घर जाते हैं और उन्होंने कभी डेरे की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि बेटी डेरे के खास समागमों में जरूर जाती है। उन्होंने कहा कि मौड़ बम ब्लास्ट में उनका नाम डेरे के साथ जोड़ना गलत है। जस्सी ने बम ब्लास्ट की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।
विज्ञापन

3 of 6
हरमिंदर जस्सी
जस्सी शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जस्सी ने कहा कि वह पंजाब पुलिस की जांच से भी संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मौड़ बम ब्लास्ट के आरोपियों को लोगों कचहरी में लाना चाहिए, इसके लिए सरकार को सीबीआई से जांच करानी चाहिए। जस्सी ने अपने रिश्तेदार भूपिंदर गोरा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जांच को गलत दिशा में ले जाने के के लिए मनगढ़त व गलत बयानबाजी कर रहा है।

 

4 of 6
बठिंडा शहर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार घायलों का इलाज अपने खर्च पर करवाए और मृतकों के परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। जस्सी ने कहा कि आज जो पीड़ित परिवार उन पर आरोप लगा रहे हैं, वह अपनी जगह सही है, क्यों कि मेरे कारण ही उक्त ब्लास्ट हुआ था। जस्सी ने कहा कि अगर किसी की मेरे साथ कोई दुशमनी थी और मुझे ही मारना था तो मुझे सीधे गोली मार देता, बम ब्लास्ट कर मासूम बच्चों की जान क्यों ली।
विज्ञापन

5 of 6
मौड़ मंडी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
मीडिया कर्मियों के बम ब्लास्ट मामले डेरे से जुड़ने के सवाल पर जस्सी गोल मोल जवाब देकर टालते रहे और एक ही राग अलापते रहे कि डेरे से उनका कोई संबंध नही और वह डेरे की किसी गतिविधि में हिस्सा नही लेते हैं। जस्सी ने दावा किया वह पंचकूला उस दिन गए ही नहीं, जिस दिन डेरा मुखी को सजा सुनाई गई थी। मीडिया ने जब पूछा कि पंचकूला की एसआईटी ने आपसे पूछताछ क्यों की तो जस्सी ने बिना कोई जवाब दिए बात को किसी और तरफ ही मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनावी सभा में ब्लास्ट का असली सच
उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी 2017 को रात करीब साढ़े आठ बजे मौड़ मंडी में जस्सी की सभा खत्म होने के बाद बम ब्लास्ट हो गया था। इसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी और करीब तीस लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें