फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट से बने 106 किलो के गणपति के करें दर्शन, अनोखे तरीके से होगा विसर्जन, संदेश भी छिपा

Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
चॉकलेट से निर्मित गणेश जी - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणपति महोत्सव की धूम देखी जा रही है। जन्मोत्सव पर सभी घरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। आइए आपको दर्शन कराते हैं गणपति जी की एक खास मूर्ति का...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चॉकलेट के गणेश जी - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में बप्पा के भक्त विभिन्न स्वरूपों में उनकी पूजा कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में गणपति जी की एक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी वजह यह है कि मूर्ति को खास तरीके से तैयार किया गया है। आम लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चतुर्थी मनाने का संदेश देने के लिए बेलफ्रांस बेकरी की तरफ से 106 किलो के चॉकलेट के गणेश तैयार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
चॉकलेट से निर्मित गणेश जी - फोटो : अमर उजाला
चॉकलेट गणेश को तैयार करने में तीन दिन का समय लगा है। रोचक बात है कि गणेश की मूर्ति एक जगह पर रखकर दूध में विसर्जित की जाएगी। चॉकलेट दूध का शेक तैयार कर गरीब बच्चों में प्रसाद के तौर पर बांटा जाएगा। यहां बता दे कि हर साल बेलफ्रांस की तरफ से गणेश चतुर्थी इसी अंदाज में मनाई जाती है।

4 of 5
पिछले साल भी चॉकलेट के गणेश जी निर्मित किया था। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
चॉकलेट से गणेश की मूर्ति तैयार करने वाले हरजिंदर सिंह बताते है कि आम तौर पर देखने में आया है कि लोग बाजार से गणेश की मूर्ति लेकर आते हैं जिसे पीओपी या फिर किसी अन्य चीज से तैयार किया जाता है। इन मूर्तियों को बनाने में कैमिकल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिछले साल चॉकलेट से निर्मित गणेश जी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन मूर्तियों का नदी में विसर्जन किया जाता है जोकि पानी को भी दूषित करती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट गणेश को तैयार किया जाता है। इसे दूध में विसर्जित कर इसका शेक तैयार किया जाता है। इस शेक को प्रसाद के तौर पर गरीब बच्चों में बांटा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें