हरभजन सिंह अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं भज्जी के उन 11 ट्वीट के बारे में, जिन्हें लेकर काफी बवाल हुआ था। टर्बनेटर को एक ट्वीट तो खुद डिलीट करना पड़ा था।
विज्ञापन
2 of 11
harbhajan singh
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर ट्वीट
हाल ही में हरभजन सिंह ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल मैच को लेकर ट्वीट किया है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है। भज्जी ने ट्वीट किया कि लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू-मुसलमान खेल रहे है। इसके साथ भज्जी ने हैशटैग देते हुए लिखा कि सोच बदलो, देश बदलेगा।
विज्ञापन
3 of 11
हरभजन सिंह
ट्वीट करके श्रीलंकाई टीम का मजाक उड़ाया, डिलीट करना पड़ा
नवबंर 2017 की बात है, हरभजन सिंह ने श्रीलंकाई टीम का मजाक उड़ाते हुए उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने आप को पुनर्जीवित करने के लिए कहा। भज्जी ने श्रीलंकाई ओपनर दिमुथ करुनारत्ने के ट्वीट के जवाब में कहा कि वो टीम इंडिया के आर अश्विन और रविंद्र जडेजा द्वारा दी जाने वाली चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। हरभजन ने ट्वीट किया, 'इसी तरह उन्होंने हाल ही की सीरीज में किया था। उन्हें जिम्बाब्वे से भी शिकस्त झेलना पड़ी थी। पहली पारी में 200 जबकि दूसरी पारी में 150 पर ऑलआउट। श्रीलंका टीम अपने न्यूनतम पर है और उन्हें ऐसा देखकर काफी निराशा होती है। उम्मीद है कि वो खुद को पुनर्जीवित करके इंटरनेशनल स्तर हासिल करेंगे।' हालांकि, टर्बनेटर ने जल्द ही यह ट्वीट डिलीट कर दिया था।
4 of 11
HARBHAJAN SINGH
जीएसटी पर तंज कसते हुए किया मजेदार ट्वीट
सितंबर 2017 में हरभजन सिंह ने जीएसटी पर तंज कसते हुए एक मजेदार ट्वीट किया था, जो वायरल हो गया था। दरअसल, हरभजन ने ट्वीट कर कहा था, 'रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद जब बिल पे करो तो ऐसा लगता है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने हमारे साथ ही डिनर किया हो।'
विज्ञापन
5 of 11
Harbhajan Singh
माइकल क्लार्क के ट्वीट का दिया था जवाब
2017 में ही हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार के बाद भी ट्वीट किया था। बता दें कि तीसरे वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम की हार पर ट्वीट किया था, जिस पर हरभजन ने रिट्वीट करते लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको रिटायरमेंट छोड़कर फिर से खेल शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अच्छे बल्लेबाजों का दौर अब खत्म हो गया।'
विज्ञापन
6 of 11
हरभजन सिंह
भज्जी ने उड़ाया ऑस्ट्रेलिया का मजाक, भारतीय फैंस ने ही दिया जवाब
फरवरी 2017 में भज्जी ने ट्वीट करके आस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ाया था। भज्जी ने कहा, मेरी नजर में यह सबसे कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जो भारत के दौरे पर आ रही है। इस टीम में भारतीय परिस्थितियों में खेलने की क्षमता नही है। यह सीरीज के बार फिर 4-0 से भारत जीत सकता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने भज्जी से फिरकी लेते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ट्वीट को रिट्वीट किया। बाए हाथ के इस बललेबाज ने भज्जी को उनके बोल याद दिलाए। न सिर्फ वॉर्नर ने बल्कि, भारतीय फैंस ने भी ट्विटर पर भज्जी की जमकर खबर ली। कुछ ने भज्जी को कहा कि ‘अंगूर खट्टे निकले’। स्टीव स्मिथ की टीम को सबसे कमजोर करार देने पर भी लोगों ने भज्जी की टांग खींची। किसी ने हरभजन को अपनी ही चुटकुले पर हंसने के लिए कहा।
विज्ञापन
7 of 11
हरभजन सिंह
भज्जी के एक ट्वीट से मचाया था बवाल, धोनी-गांगुली के फैन भिड़ गए थे
फरवरी 2017 में हरभजन सिंह के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था। उन्होंने सौरव गांगुली के बर्थडे पर एक ट्वीट किया था। भज्जी ने इस ट्वीट पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी था। एक तरह से देखा जाए तो भज्जी के इस ट्वीट में सिर्फ अपने पसंदीदा कप्तान के जन्मदिन पर दी गईं शुभकामनाएं थी। ट्वीट में उन्होंने सौरव गांगुली को 'इंडिया का बेस्ट कैप्टन' लिख दिया था, जिसके बाद धोनी के फैन्स ने अपना गुस्सा भज्जी पर उतारना शुरू कर दिया था। गांगुली के फैन और धोनी के फैन आपस में इस बात पर बहस करने लगे थे कि कौन सा कप्तान इंडिया का बेस्ट कप्तान है।
8 of 11
हरभजन सिंह
भज्जी ने ट्वीट करके कहा था कि 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म आ रही है'?
हरभजन सिंह भज्जी ने ट्वीटर पर लिखा है, उन्हें खुद को पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है। दरअसल ये पोस्ट उन्होंने बटाला में 28 फरवरी 2016 को शादी समारोह दौरान सरकारी टीचर रुपिंदर कौर को गोली लगने के मामले में लिखी। रूपिंदर के शव और उनकी बेटी और पति की अखबार में प्रकाशित फोटो को अपलोड कर भज्जी ने कहा कि अब इस बच्ची की मां को कौन वापस लाएगा। ऐसे नॉनसेंस लोगों के चलते ही उन्हें खुद के पंजाबी होने पर शर्म महसूस होती है। ये हमारी संस्कृति नहीं है। पंजाब सरकार को ऐसे हादसों पर गंभीरता दिखानी चाहिए और हर किसी को असले का लाइसेंस न दिया जाए। इसके अलावा पंजाब में हथियारों पर गानें बंद होने चाहिएं, क्यों हरेक सिंगर फायरिंग वाले गीत गाता है, क्या पंजाब का कल्चर खत्म हो गया है।
9 of 11
हरभजन सिंह
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पर भड़के हरभजन, विराट को कहा- स्टैंडर्ड मेंटेन करें
सितंबर 2017 में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस फ्रीडमैन ने 12 सितंबर को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 'स्वीपर' कहकर खिंचाई की थी। फ्रीडमैन के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया था। फिर भारत और पाकिस्तान के फैंस ने मिलकर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार की धज्जियां उड़ाई थी। अब भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस मामले पर अपनी राय प्रकट की था। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को खरीखोटी सुनाई। हरभजन सिंह ने इस हरकत को शर्मनाक करार दिया और साथ ही ध्यान दिलाया कि कोई भी क्रिकेटर इस तरह की बेइज्जती झेलने का हकदार नहीं है। हरभजन के मुताबिक सभी व्यक्तियों को उनकी राष्ट्रीयता के बावजूद बराबरी से इज्जत मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कमेंट करने वाले पत्रकार पर शर्म आती है। विराट कोहली या फिर किसी के लिए भी ऐसा लिखना इस पत्रकार की मुर्खता को साबित करता है।
10 of 11
हरभजन सिंह और एमएस धोनी
हरभजन सिंह ने दिनेश कार्तिक को किया था शर्मिंदा, याद दिलाई पुरानी बात
मार्च 2018 में निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में अपनी दमदार बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया के दिग्गज स्पिरनर हरभजन सिंह ने एक ऐसी घटना याद दिला दी थी, जिसे यादकर के वह शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। दरअसल कई साल पहले कार्तिक और हरभजन समेत कई खिलाड़ियों ने एक रियलिटी डांस शो में हिस्सा लिया था। इस शो का नाम था 'एक हसीना एक खिलाड़ी' और इसमें उन्होंने मराठी गाने 'अपड़ी पौडे-पौडे' पर लुंगी पहनकर डांस किया था। इस शो के पोस्टर को हाल ही में एक फैंस ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हरभजन ने ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कार्तिक को भी टैग कर दिया था।
युवराज सिंह के साथ मिलकर उड़ाया था पाकिस्तान के तेज गेंदबाज का मजाक
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से युवराज सिंह और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह पंगा ले लिया था। दरअसल, शोएब अख्तर ने ट्वीटर पर एक मोटिवेशनल ट्वीट किया, जिसे युवी और भज्जी ने मिलकर ट्रोल कर दिया था। शोएब ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया, इस पोस्टर में वो लाल रंग का ग्लव्स पहने हुए हैं और दूसरे हाथ में वेल्डिंग करने वाला हेलमेट है। साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है, 'कड़ी मेहनत से ही आप अपने सपने को पूरा कर सकते हैं' #Shoaibakhtar #quoteoftheday #hardwork #dreams #nevergiveup #Rawalpindiexpress इसके अलावा फोटो पर लिखा है, ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन। इस पर युवराज ने ट्विट कर लिखा, 'सब कुछ ठीक है, लेकिन आप वेल्डिंग करने कहां जा रहे हो।' वहीं, हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर के पोस्ट पर इस तरह चुटकी लेते हुए लिखा, 'मुझे तो लग रहा है कि X-ray करने चले हो...'