फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घटना पर बोले थे भज्जी, 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म है', फिर से वही हुआ

Tue, 06 Dec 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
टीम इंडिया के दिग्गज बॉलर हरभजन सिंह भज्जी ने जिस घटना के बाद टिवटर पर खुद के पंजाबी होने पर शर्म जताई थी, फिर से पंजाब में वही घटना हुई।
विज्ञापन

2 of 5
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
बठिंडा जिले में शादी समारोह में गोली चलने से डांसर की मौत ठीक वैसी ही घटना है, जैसी बीती 28 फरवरी को पंजाब के बटाला में हुए शादी समारोह में हुई थी। गौरतलब है कि बटाला में शादी समारोह दौरान कुछ युवकों ने टीचर से छेड़खानी की। टीचर ने विरोध किया तो उन्होंने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह का ट्वीट
रूपिंदर के शव और उनकी बेटी और पति की अखबार में प्रकाशित फोटो को अपलोड कर भज्जी ने कहा कि अब इस बच्ची की मां को कौन वापस लाएगा। ऐसे नॉनसेंस लोगों के चलते ही उन्हें खुद के पंजाबी होने पर शर्म महसूस होती है। ये हमारी संस्कृति नहीं है।

4 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : getty
हरभजन ने आगे लिखा था कि पंजाब सरकार को ऐसे हादसों पर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए और हर किसी को असले का लाइसेंस न दिया जाए। इसके अलावा पंजाब में हथियारों पर गानें बंद होने चाहिएं, क्यों हरेक सिंगर फायरिंग वाले गीत गाता है, क्या पंजाब का कल्चर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेटर हरभजन सिंह - फोटो : फाइल फोटो
इन गीतों की वजह से लोग शराब पीकर शादियों में गोलियां चलाते हैं और हादसा हो जाता है। अगर सिंगर्स को हथियारों वाले गीत गाने का ज्यादा शौंक है तो वह फौज में क्यों नहीं भर्ती होते। उनके इन गानों की वजह और एक बच्ची से उसकी मां छिन गई है। उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है। पंजाब सरकार को इस तरफ गौर करना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें