फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

Sun, 01 Nov 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज हार चुकी टीम इंडिया अब टेस्ट मुकाबलों के लिए भी एक दिन की देरी से मैदान में उतरेगी। देखिए, ऐसा क्यों?
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

2 of 7
मोहाली में 5 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टैस्ट मैच के लिए अफ्रीका की टीम एक नवंबर को चंडीगढ़ में पहुंच जाएगी, जबकि इसी दिन दिल्ली में भज्जी की शादी की रिसेप्शन है। ऐसे में टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी उसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

3 of 7
टीम इंडिया के खिलाड़ी 2 नवंबर को चंडीगढ़ में पहुंचेंगे। उधर, 2 नवंबर को अफ्रीका टीम अभ्यास के लिए मैदान में उतर चुकी होगी। दोनों टीमों के ठहरने का इंतजाम चंडीगढ़ के होटल ताज में किया गया है। पीएमएस बांगा को टीम इंडिया और अभिजीत वालिया को दक्षिण अफ्रीकी टीम का लोकल मैनेजर नियुक्त किया गया है।

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

4 of 7
पहले टेस्ट मैच की तैयारी को लेकर बुलाई प्रेस वार्ता में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के महासचिव एमपी पांडव ने बताया कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए सहायक और मददगार विकेट तैयार की जा रही है, ताकि पिच पहले दो दिन तेज गेंदबाज और तीसरे दिन से स्पिनर्स की मददगार रह सके। आने वाले दिनों में मौसम भी साफ रहेगा।
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

5 of 7
पांडव ने बताया कि टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष, सचिव के अलावा अन्य अधिकारियों को न्योते भेजे गए हैं, जबकि राष्ट्रीय चयनकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एमए रहीम को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि ओडी शर्मा को पीसीए की तरफ से लोकल मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

6 of 7
पहले टेस्ट मैच के दौरान स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए पीसीए ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी के सदस्य स्टेडियम में उन स्टाल विक्रेताओं पर लगाम कसेंगे, जो मार्केट रेट से ज्यादा दाम पर खाने-पीने की चीजें बेचेंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए खाने पीने वाली चीजों के प्रिंट रेट को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया जब उड़ाएगी पार्टी, अफ्रीकी सेना बहाएगी पसीना

7 of 7
पीसीए महासचिव ने बताया कि अब तक टेस्ट मैच के विभिन्न श्रेणियों के एक हजार टिकट बिक चुके है। आने वाले दिनों में टिकटों की बिक्री में और तेजी आएगी। टेस्ट मैच में स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत न्यनूतम 200 रुपये रखी गई है। पांडव ने कहा कि छात्रों को टिकट खरीदने के लिए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी का अथार्टी पत्र साथ में लाना अनिवार्य बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें