मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 4 छात्रों ने एक ऐसी कार को इजाद किया है, जोकि एक बटन दबाते ही 4 फुट तक छोटी हो जाएगी। यकीं न हो तो यहां देखिए। रिपोर्ट: राजेश शांडिल्य/चंडीगढ़
विज्ञापन
देखिए गजब की कार, एक बटन दबाते ही हो जाएगी 4 फुट की
2 of 6
चितकारा यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने इस कार को नाम दिया गया है लेंथ एडजेस्टिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल। ये नाइन सीटर गाड़ी है। बारह लोगों को सवार कर इस गाड़ी का करीब 50 किलोमीटर तक टेस्ट ड्राइव लिया जा चुका है।
विज्ञापन
देखिए गजब की कार, एक बटन दबाते ही हो जाएगी 4 फुट की
3 of 6
कार का डिस्पले पहली बार पेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी के टेक्नो-कल्चरल फेस्टिवल में किया गया। जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाकर उसकी लंबाई दो से चार फुट तक छोटी-बड़ी की जा सकती है। गाड़ी को छोटी बड़ी करने के लिए लगाई गई मोटर का बटन ड्राइवर के पास लगा है। ड्राइवर जरूरी समझने पर वह अपनी इस गाड़ी की लंबाई को छोटा कर सकता है।
देखिए गजब की कार, एक बटन दबाते ही हो जाएगी 4 फुट की
4 of 6
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र साहिल नौटियाल, साजन खुराना, साहिल खुल्लर और वरुण महाजन ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि ये गाड़ी पूर्ण रूप से ईको फ्रेंडली है, क्योंकि ये कार इसमें लगाई गई चार बैटरियों की पावर से चलेगी। गाड़ी में 12 लोग सवार होकर जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसे 9 सवारियों के लिए तैयार किया है।
विज्ञापन
देखिए गजब की कार, एक बटन दबाते ही हो जाएगी 4 फुट की
5 of 6
गाड़ी का कुल वजन 300 किलोग्राम है और ये गाड़ी एक घंटे में 50 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। कार के निर्माण पर कुल खर्च महज 70 हजार रुपये आया है। पार्किंग समस्या और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये गाड़ी अपनी अच्छी पकड़ बना सकती है।
देखिए गजब की कार, एक बटन दबाते ही हो जाएगी 4 फुट की
6 of 6
इस गाड़ी को तैयार करने वालों की मानें तो ये उनका अपना आइडिया है। इसे उन्होंने राजपुरा में डिजाइन किया है। इस गाड़ी की लंबाई नौ फुट है। जिस गाड़ी को उन्होंने डिस्पले किया है, उसकी लंबाई दो फुट तक कम हो सकती है। इसी लिहाज से इसका डिजाइन किया गया है। हालांकि इसे चार फुट तक छोटा या बड़ा किया जा सकता है।