हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी में फेरों के समय उत्पात मचाने वाले बाउंसर्स को देखिए। इनके कारण्ा भज्जी को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
देखिए, भज्जी-गीता की शादी में उत्पात मचाने वाले बाउंसर्स को
2 of 5
इन बाउंसर्स के नाम बबल निवासी बशीरपुरा जालंधर, कुलदीप सिंह निवासी नूरमहल, गुरजीत सिंह निवासी गुरदासपुर और नवजोत सिंह निवासी भोगपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने इन्हें आज अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
देखिए, भज्जी-गीता की शादी में उत्पात मचाने वाले बाउंसर्स को
3 of 5
पुलिस ने बाउंसर्स से दो पत्रकारों से छीनी वीडियो कैसेट भी बरामद की, जो इन्होंने गीता की डोली नई बारादरी स्थित कोठी के बाहर पहुंचने पर फोटो खींच रहे पत्रकारों से छीन लिए थे। इन्होंने पत्रकारों से गाली गलौच करते हुए उनके कैमरे भी तोड़ दिए थे।
देखिए, भज्जी-गीता की शादी में उत्पात मचाने वाले बाउंसर्स को
4 of 5
इस हंगामे के बाद पत्रकार भज्जी के घर के बाहर जमा हो गए थे। उन्होंने वहां धरना भी लगा दिया था। बवाल इतना बढ़ा कि भज्जी को इस घटनाक्रम के लिए मीडिया से माफी मांगनी पड़ी, लेकिन मामला नहीं सुलझा। उसके बाद पुलिस ने चार बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
देखिए, भज्जी-गीता की शादी में उत्पात मचाने वाले बाउंसर्स को
5 of 5
एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाउंसर्स के खिलाफ सीनियर रिपोर्टर नरेन्द्र नंदन और मुकेश कुमार ने शिकायत दी थी। वे भज्जी और गीता की शादी की कवरेज करने आए थे कि ये घटना हो गई।