फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए भाजपा के दिल्ली फतह के एक और 'हीरो' से, कुछ महीने पहले ही ज्वाइन की भाजपा

Thu, 27 Apr 2017 09:41 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के दिल्ली फतह का एक और 'हीरो'
भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। हम आपको मिलाने जा रहे हैं इस जीत के एक और हीरो से, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा के दिल्ली फतह का एक और 'हीरो'
फरवरी में हुए वाले विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा में शामिल हुए सूफी गायक हंसराज हंस ने दिल्ली एमसी चुनावों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हंसराज हंस ने दिल्ली में कई रैलियां-कई सभाएं की, जिसका नतीजा बुधवार को आये परिणामों में साफ देखा गया।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा के दिल्ली फतह का एक और 'हीरो'
हंसराज हंस ने भाजपा ज्वाइन करते समय ही कहा था कि जहां मोदी हैं वहां कमजोरी नहीं हो सकती। मोदी बब्बर शेर हैं। उन्होने पीएम मोदी पर एक गाना भी बनाया, जिसे हंसराज हंस एमसीडी चुनावों की रैलियों में गाते हुए भी दिखाई दिए थे।

4 of 6
भाजपा के दिल्ली फतह का एक और 'हीरो'
बता दें कि हंस पंजाब के दोआबा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ये संभावना जताई जा रही थी हंस भाजपा की टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ सकते है, हालांकि ऐसा हुआ नहीं और हंसराज हंस को दिल्ली में अहम जिम्मेदारी दे दी गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक हंस का जन्म 30 नवंबर, 1953 को शफीपुर (जालंधर) में हुआ। हंस 1983 से लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने ऊपर खुदा आसमां नीचे, टोटे-टोटे हो गया, तेरे बिन नई जीना मर जाना जैसे गानों से अपनी खास पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंसराज - फोटो : अमर उजाला
हंसराज हंस ने 2009 में शिरोमणी अकाली दल के टिकट पर लोकसभा इलेक्शन भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें