शहीद कैप्टन मंदीप हैरी की बेटी गुरमेहर कौर फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। अब उन्होंने नया ट्वीट करके सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जानिए अब क्या लिखा।
विज्ञापन
2 of 6
गुरमेहर कौर
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की गुंडागर्दी के खिलाफ बोलने के बाद गुरमेहर कौर ने ट्वीट किया कि कैंपस में शांति व सुरक्षा की मांग मत करो, गाना भी मत गाओ, आप परिवार के लिए शर्मिंदगी मोल ले आओगे, संरक्षण देने वाले अंकल को रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 6
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर
- फोटो : File Photo
इस ट्वीट के जवाब में ट्विटर पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कइयों ने गुरमेहर का समर्थन किया और कुछ लोगों ने विरोध भी किया। वीरवार सुबह 9.21 पर गुरमेहर के किए ट्वीट को करीब 500 लोगों ने री-ट्वीट किया। वहीं खबर लिखे जाने तक इसे एक हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके थे।
4 of 6
गुरमेहर कौर
सतीश पांडेय ने लिखा दिल्ली की अगली सीएम। लिप्पू ने बताया पंजाब की अगली मुख्यमंत्री। नगेश पाल का कहना था कि अभिव्यक्ति की आजादी है, आपके पास नजरअंदाज करने की आजादी है।
विज्ञापन
5 of 6
गुरमेहर कौर
- फोटो : facebook
ऐश्वर्या नंदा ने कहा कि जिसने भी आज तक सच्चाई के लिए आवाज उठाई उसका लोगों ने बुरा हाल किया। सोहेल खान ने लिखा अकेला चलो। सत्येंद्र त्रिवेदी ने लिखा जब सैनिकों के बच्चों का खून खौलना बंद होने लगेगा उस दिन से बुरा कोई दिन नहीं होगा।
आदित्य वशिष्ट... दीदी पढाई लिखाई पर ध्यान क्यों नहीं देती, आगे जाकर पढ़ाई लिखाई ही काम आएगी। किंगखान ब्रदर्स.. पोस्ट पर आए जवाबों से डरने की जरूरत नहीं है यह आपको अधिक बलशाली बनाएगी। शुभम सिन्हा... इस ट्वीट की वजह से चेतन भगत तुमपर गुस्सा होने वाला है।