सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर चर्चा में आईं गुरमेहर कौर ने एक बार फिर कुछ कहा है। पढ़िए
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : File Photo
पंजाब के जालंधर की गुरमेहर कौर, जिसे लेकर दिल्ली के रामजस कॉलेज में विवाद हुआ था। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में है, वो भी अपने ब्लॉग को लेकर।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : बीबीसी
गुरमेहर ने 'आई एम' शीर्षक से लिखे अपने ब्लॉग में कहा, 'मेरे पिता शहीद हैं और मैं उनकी बेटी हूं। लेकिन मैं आपके शहीद की बेटी नहीं हूं।' गुरमेहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ब्लॉग को पोस्ट किया हैं।
4 of 10
gurmehar kaur
- फोटो : ट्विटर से
गुरमेहर ने यह ब्लॉग 9 अप्रैल को लिखा, लेकिन इसकी जानकारी 11 अप्रैल ट्वीट करके दी। गुरमेहर ने ब्लॉम में लिखा कि "मैं कौन हूं? एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब मैं कुछ हफ्ते पहले तक बिना किसी संकोच या चिंता के दे सकती थी। लेकिन अब मैं पक्के तौर पर ऐसा नहीं कह सकती।
विज्ञापन
5 of 10
gurmehar kaur
गुकमेहर ने लिखा, क्या मैं वो हूं जो ट्रोल्स मेरे बारे में सोचते हैं? क्या मैं वैसी हूं जैसा चित्रण मेरा मीडिया में होता है? क्या मैं वो हूं जो सेलेब्रिटीज मेरे बारे में सोचते हैं? नहीं, मैं इनमें से कोई नहीं हो सकती।
विज्ञापन
6 of 10
gurmehar kaur
- फोटो : बीबीसी
आपने टेलीविजन स्क्रीन पर अपने हाथों में प्लेकार्ड लिए, भौंहे चढ़ाए हुए और मोबाइल फोन के कैमरे पर टिकी आंखों वाली जिस लड़की को देखा होगा, वह निश्चित तौर पर मुझ जैसी दिखती होगी। उसके चेहरे पर चमकने वाली विचारों की उत्तेजना में निश्चित तौर पर मेरी झलक होगी।
विज्ञापन
7 of 10
गुरमेहर कौर
वह उग्र दिखती है, मैं उससे भी सहमत हूं। लेकिन 'ब्रेकिंग न्यूज़ की हेडलाइन्स' एक दूसरी ही कहानी सुनाती है। मैं वो हैडलाइन्स नहीं हूं।' शहीद की बेटी....मैं अपने पिता की बेटी हूं, मैं अपने पापा की गुलगुल हूं, मैं उनकी गुड़ियां हूं।
8 of 10
gurmehar kaur
- फोटो : ani
मैं 2 साल की उस आर्टिस्ट जैसी हूं जिसे शब्दों का पता नहीं है पर उन छोटी चीजों को समझती हूं, जो उसके पिता उसे पुकारने के लिए बनाया करते थे। मैं अपनी मां का सिरदर्द हूं।
9 of 10
गुरमेहर कौर, रामजस कॉलेज, एबीवीपी
राय रखने वाली, बेतहाशा और मूडी बच्ची, जिनमें मेरी मां की भी छाया है। मैं अपनी बहन के लिए पॉप कल्चर की गाइड हूं और बड़े मैचों से पहले बहस करने वाली उसकी साथी।
गौरतलब है कि फरवरी में रामजस कॉलेज में हुए हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर गुरमेहर की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके बाद सोशल साइट्स पर जमकर मजाक उड़ाया गया था। उन्हें मारने की धमकियां तक दी गई थी। जिसके बाद वे जालंधर लौट आईं।