फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट, फिर लगाई उठक बैठक

Thu, 13 Apr 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर किए कमेंट - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर खड़ी महिलाओं पर कमेंट कसना, बाइक पर स्टंट दिखाने की गलती युवकों पर भारी पड़ गई। मनचलों की शामत आई तो सड़क पर ही उठक बैठक लगानी पड़ गई।
विज्ञापन

2 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार की राह पर एंटी रोमियो की तरह हरियाणा में ऑपरेशन दुर्गा चल रहा है। जिसका असर कुछ ऐसा है कि मनचले ये तक समझ नहीं पा रहे कि सड़क पर खड़ी महिला आखिर कौन है। यही गलती उन्हें थाने तक के दर्शन करवा दे रही है।
विज्ञापन

3 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कई शहरों में पुलिस का ऑपरेशन दुर्गा चला तो मनचलों की शामत आ गई। बाइक पर हीरो बनने का सारा खेल वहीं खत्म हो गया।

4 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
करनाल पुलिस ने बुधवार को मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया और तीन युवकों को काबू किया। साथ ही महिला पुलिस कर्मचारियों ने सादी वर्दी में बस स्टैंड के पास खड़े होकर छेड़छाड़ और कमेंट कसने वालों को काबू किया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
दरअसल हुड़दंगियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की दो महिला कर्मचारी सिविल ड्रेस में बस स्टैंड पर आकर खड़ी हो गई, जिसके बाद रोजमर्रा के दिनों की तरह बस स्टैंड पर खड़े युवक उन पर फब्तियां कसने लगे। इसके बाद बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मनचले युवकों को धर दबोचा। 
विज्ञापन

6 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
कैथल में भी सीआईडी विभाग ने शहर में एंटी रोमियों की तर्ज पर विशेष अभियान चलाया।  दोपहर के समय राजकीय कन्या स्कूल की छुट्टी के समय कुछ युवक बाइक पर छात्राओं का पीछा कर रहे थे। युवकों ने बार-बार बाइक के चक्कर लगाते समय टीम ने काबू कर लिया और उनको शहर थाना पुलिस के हवाले आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सड़क पर आई मनचलों की शामत - फोटो : अमर उजाला
 छात्राओं पर फब्ती कसने वाले तीन युवकों को भिवानी में सीएम फ्लाइंग टीम की महिला सदस्यों ने धर दबोचा। जबकि एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और अभिभावकों के आने के बाद ही जमानत मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें