फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

Thu, 01 Oct 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 8
अकाल तख्त से माफी मिलने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जानिए क्या कहा।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

2 of 8
राम रहीम ने कहा कि अकाल तख्त एक सुप्रीम पावर है। पांच साहिबानों ने जो फैसला लिया है, मैं उसका स्वागत करता हूं। इसमें किंतू परंतु का तो कोई सवाल ही नहीं होना चाहिए। जो पांच सिंह साहिबानों को अच्छा लगा वो उन्होंने किया।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

3 of 8
डेरा प्रमुख गुरमीत राम सिंह ने करनाल में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। अकाल तख्त से मिली माफी के विरोध पर अभय चौटाला के ब्यान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि चौटाला को सिक्ख धर्म के बारे में कुछ पता नहीं है। वे बिना किसी के मांगे ही राय दे रहे हैं जिसका कोई औचित्य नहीं है।

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

4 of 8
डेंगू के बढ़ते मामलों पर बोलते हुए राम रहीम ने कहा कि वे डेंगू को लेकर प्रयासरत हैं। जल्द ही डेंगू रोधी दवा की इजात कर ली जाएगी। इस पर शोध चल रहा है। जैसे ही दवा निर्मित होगी वह सरकार को मुफ्त में इसे उपलब्ध कराएंगे ताकि डेंगू का खात्मा किया जा सके।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

5 of 8
प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान पर बोलते हुए राम रहीम ने कहा कि यदि उन्हें लगा कि स्वच्छता की जरूरत है तो वह फिर से स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इतना ही नहीं राजनीति की गंदगी का भी सफाया किया जाएगा।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

6 of 8
राम रहीम ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले लोगों से फार्म भरवाकर शपथ ली जानी चाहिए कि वे राजनीति व कन्याभ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

7 of 8
गौरतलब है कि राम रहीम करनाल के सेक्टर 12 स्थित सुपर मॉल थियेटर में अपनी फिल्म एमएसजी-2 की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां पर राम रहीम को देखने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। डेरा प्रमुख की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये।
विज्ञापन

माफी विवाद पर पहली बार बोले राम रहीम, कही बड़ी बात

8 of 8
आलम यह था कि पूरा सुपरमॉल खचाखच बाबा के समर्थकों से भरा पड़ा था। मॉल में पांव तक रखने की जगह नहीं बची थी। सुपर माल के अंदर क्या और बाहर क्या हर ओर बाबा की फिल्म व बाबा के जयकारे गूंज रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें