फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीट कर मार डाला। घटना की तस्वीरें इतनी वीभत्स हैं, देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। देखिए।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

2 of 10
घटना हरियाणा में सिरसा जिले में अंजाम दी गई। गांव नीमला में देर रात दो युवकों को बेदर्दी ने पीट-पीट कर मार डाला गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

3 of 10
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतकों के रिश्तेदारों की ‌शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद एवं दो अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से सात को हिरासत में भी ले लिया गया है।

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

4 of 10
मिली जानकारी के अनुसार, खेताराम (25) और संदीप (23) का गांव के ही राजू के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों ओर से कई बार पुलिस में भी शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

5 of 10
विवाद के चलते राजू उर्फ राजेंद्र, सतबीर व बिरजू ने खेताराम और संदीप कुमार के साथ मारपीट की थी। दोनों पक्षों में किसी भी समय खूनी संघर्ष की आशंका व्यक्त भी की जा रही थी।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

6 of 10
मृतकों के रिश्तेदार रोहताश ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह संदीप, खेताराम और एक अन्य के साथ कार से गांव रामपुरियां जा रहे थे। गांव के पास नहर के पुल पर राजू उर्फ राजेंद्र, महेंद्र, दलील, कृष्ण, सुभाष, सतबीर, बिरजू और रोहताश के अलावा उनका भांजा रामनिवास तथा संदीप सिहाग आदि ने उनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

7 of 10
इसके बाद उन लोगों ने संदीप और खेताराम को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया और दोनों पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों और पुलिस को दी।

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

8 of 10
जब तक मृतकों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अधीक्षक अश्वनी शैणवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

9 of 10
घटना के बाद जब दलितों ने शवों को लेकर रोष प्रदर्शन करने की धमकी दी तो अधिकारियों की सांसे फूल गई। बाद में तीन डीएसपी और एक एसडीमएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नागरिक अस्पताल में दलित समुदाय के लोगों ने हंगामा किया और लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

डबल मर्डरः दो युवकों को पीट-पीट कर मारा, देखिए वीभत्स तस्वीरें

10 of 10
घटना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक युवकों के रिश्तेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें