डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया और इस मौके पर वे बेहद अनोखे अंदाज में नजर आए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
राम रहीम ने वीरवार 26 जनवरी को अपनी आने वाली फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' फिल्म का ट्रेलर अपने अनुयायियों के बीच लॉन्च किया। इस मौके पर बाबा बेहद अनोखे अंदाज में नजर आए। वे आर्मी टैंक पर सवार होकर अपने अनुयायियों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान बाबा फिल्म के गाने 'जंग है मेरी आतंकवाद से...' पर डेरा मुखी के अनुयायी जमकर थिरके। बता दें कि बाबा की यह नई मूवी 10 फरवरी को रिलीज हो रही है।
4 of 8
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
वहीं चौंकाने वाली बात ये है कि मूवी के ट्रेलर को अब तक इस ट्रेलर को पौने तीन करोड़ अनुयायियों ने देख लिया है, जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। काय्रक्रम के दौरान एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया।
विज्ञापन
5 of 8
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
दूसरी ओर, इस मौके पर डेरा मुखी ने ऐलान किया है कि फिल्म से मिलने वाले मेहनताने से बोन बैंक (हड्डियों का बैंक) स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से हड्डी रोगों से प्रभावित लोगों को कृत्रिम की जगह प्राकृतिक हड्डी मिल सकेगी।
विज्ञापन
6 of 8
गुरमीत राम रहीम की नई मूवी का ट्रेलर लॉन्च
गौरतलब है कि राम रहीम सिंह इंसां अपनी पांचवीं फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, माना जा रहा है कि स्ट्राइक पर उठे तमाम सवालों का जवाब इस फिल्म में होगा। नवंबर 2016 से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
विज्ञापन
7 of 8
गुरमीत राम रहीम
फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' का निर्देशन बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की बहन हनीप्रीत इंसां ने किया है। यह सिरसा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में शूट की गई। हकीकत एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक नया नया संदेश देते भी नजर आएंगे।
बाबा राम रहीम अध्यात्म के अलावा रूपहले पर्दे पर भी अच्छी-खासी पकड़ बना चुके हैं। बाबा ने सबसे पहली फिल्म 'एमएसजी-द मैसेंजर' फरवरी 2015 में रिलीज की थी। हालांकि इसको लेकर पंजाब में विरोध हुआ, लेकिन आसपास के राज्यों में इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद 'एसएजी-2', 'एसएजी-ऑनलाइन गुरुकुल', 'एसएजी-द वारियर लायन हार्ट' आईं।