फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार 1 साल बाद पाकिस्तानी मां को सौंपा गया बच्चा, भावुक हुए अफसर

Sun, 05 Feb 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
भारत ने पांच वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को उसके मां के साथ उसके देश भेज दिया। यह बच्चा एक साल से अपनी मां से दूर था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच स्थित वाघा बॉर्डर इस ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बना। दरअसल 5 वर्षीय इफ्तिखार अहमद को उसके पिता पिछले साल भारत लेकर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इफ्तिखार के पिता ने अपनी पत्नी से झूठ बोला था कि वह बच्चे को एक शादी में अपने साथ लेकर जा रहा है। इसके बाद पाकिस्तान निवासी उसकी मां ने अपने बेटे को उसे सौंपे जाने के लिए भारत की एक अदालत में मामला दाखिल किया था।

4 of 5
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में फैसला पिछले साल ही मई में आया था। जिसके मुताबिक बेटे को मां को सौंपा जाना था लेकिन सीमा पर चल रहे तनाव के चलते आठ महीने तक बच्चे यह नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाक को सौंपा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अब 8 महीने बाद वाघा बॉर्डर के जरिए 5 वर्षीय इफ्तिखार को उसकी मां को सौंप दिया गया है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने भारत सरकार के सहयोगात्मक रवैये के लिए शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें