आंखों में आंसू, कांपती आवाज और सिले होठों के बीच दीनानगर (गुरदासपुर) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए बलजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
2 of 18
इससे पहले गली नंबर 12 मोहल्ला संतपुरा स्थित शहीद के घर राजनेताओं, अफसरों और आम लोगों के आगमन का दौर जारी था। बुधवार की सुबह छह बजे शहीद बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर पंजाब पुलिस के झंडे में लिपटा हुआ उनके घर पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरा परिवार बिलख पड़ा। वहां मौजूद हर आंख नम थी। हर किसी का गला रुदन से भरा हुआ था।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
3 of 18
पिता बलजीत सिंह के एसपी डी का पद मांगने पर अडिग मनिंदरपाल सिंह व उसका परिवार जालंधर जोन के आईजी लोकनाथ आंगरा के समझाने के बाद बुधवार की दोपहर को शहीद बलजीत सिंह के अंतिम संस्कार लिए राजी हुआ। मंगलवार की शाम तक अंतिम संस्कार से मना करने के बाद मनिंदरपाल सिंह मान गया था।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
4 of 18
घर से लक्ष्मी नगर श्मशान घाट तक शहीद बलजीत सिंह अमर रहे के नारे बार-बार गूंज रहे थे। हर शहरवासी को शहीद बलजीत सिंह को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए रोता दिखाई पड़ रहा था। हर किसी के मुख से शहीद बलजीत सिंह अमर रहे के नारे रह-रह कर निकल रहे थे।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
5 of 18
शहीद बलजीत सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। जवानों ने हवा में 21 फायर किए। डीजीपी पंजाब सुमेध सिंह सैनी, एडीजीपी एचएस ढिल्लों, आईजी लोकनाथ आंगरा, डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह व एसएसपी आशीष चौधरी सहित राज्य भर के तमाम पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
6 of 18
प्रदेश के परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, सीपीएस नवजोत कौर सिद्धू, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उप चेयरमैन व विधायक राजकुमार वेरका, सीपीएस सोमप्रकाश, सीपीएस पवन टीनू, विधायक बीबी जागीर कौर, पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदरजीत कौर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला, पंजाब प्रधान भाजपा कमल शर्मा ने श्रद्धासुमन भेंट किए।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
7 of 18
शहीद बलजीत सिंह के पार्थिव शरीर को बेटे मनिंदरपाल व रितेश्दारों ने कंधों पर उठा रखा था। पुलिस के जवान भी अपने जांबाज साथी की अंतिम यात्रा में कंधा देने से पीछे नहीं रहे। करीब एक बजे शव यात्रा लक्ष्मी नगर श्मशान घाट पहुंचा। शहीद की अंतिम यात्रा जहां से गुजर रही थी, वहां फूलों की बारिश की जा रही थी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
8 of 18
शहीद के बेटे मनिंदरपाल सिंह ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते हुए मनिंदर की आंखों से आंसुओं का सैलाब थम नहीं रहा था। मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि नौकरी की प्रक्रिया पिता के अंतिम संस्कार के बाद पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस की नियमावली के अनुसार पूरी की जाएगी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
9 of 18
गुरदासपुर के दीनानगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए एसपी बलजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। देखिए, तस्वीरें।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
10 of 18
पंजाब के कपूरथला में स्थित उनके घर में मुख्यमंत्री ने भी वहां पहुंच कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि शहादत का कोई मूल्य नहीं होता। शहीद परिवार की हर तरह से पूरी मदद की जाएगी। परिवार ने कुछ नहीं मांगा है।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
11 of 18
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद परिवार शहीद एसपी का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गया था। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। शहीद एसपी को यहां काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
12 of 18
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल यहां सुबह करीब आठ बजे पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार से बंद कमरे में बात की। इसके बाद बादल ने कहा कि शहीद बलजीत सिंह ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है। सरकार उनके परिवार को किसी तरह की तकलीफ या दिक्कत नहीं होने देगी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
13 of 18
शहीद बलजीत सिंह का कपूरथला के शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी नेताओं और अफसरों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
14 of 18
उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर में आतंकी हमले के दौरान बलजीत सिंह ही था, जिसने आतंकवादियों को ललकारते हुए कहा था कि यदि उनमें हिम्मत है तो उनकी तरह सामने आकर मुकाबला करे। इसके बाद ही एक आतंकवादी को ढेर किया गया और फिर बलजीत सिंह के सिर में गोली लग गई, जिससे यह बहादुर शेर देश के लिए शहीद हो गया।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
15 of 18
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शहीद एसपी बलजीत सिंह की पत्नी कुलवंत कौर ने कहा था कि उनके बेटे मनिंदर पाल को एसपी और बेटियों रविंदर कौर और परमिंदर कौर को तहसीलदार की नौकरी मिलने के बाद ही शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
16 of 18
इसे पहले शहीद एसपी का पार्थिव शरीर यहां पहुंचने पर माहौल बेहद गमगीन हो गया। उनके शव के साथ लिपट कर विलाप रही उनकी पत्नी व बच्चों को देखकर सबकी आंखें भर आईं। शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
17 of 18
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी शहीद के घर जाकर परिवार वालों के साथ दुख सांझा किया और उनके बाद शकील अहमद, कांग्रेस समिति के राज्य प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू, राज कुमार वेरका, कमल शर्मा आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
तिरंगे में लिपटा पहुंचा पुलिस का जांबाज, खूब रोया आकाश
18 of 18
राजनीतिक शख्सियतों के अलावा पूर्ण चंद वडाली भी शहीद को आखिरी सलाम करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि शहीद के अंतिम संस्कार के लिए जिला कपूरथला को दोपहर 2 बजे तक बंद रखा गया था।