फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

Wed, 29 Jul 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, दीनानगर,गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले में पंजाब पुलिस के एसपी समेत 4 जवानों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। देखिए उनकी अंतिम विदाई।
विज्ञापन

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

2 of 6
दीनानगर पुलिस स्टेशन में हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए होमगार्ड के तीन जवानों में से एक गांव सैदीपुर का कांस्टेबल बोध राज भी था, जिसने सबसे पहले आतंकियों के हमले का मुँह तोड़ जवाब देते हुए देश के लिए अपनी शहादत दी। मंगलवार को गांव सैदीपुर में शहीद बोधराज का पूरे राजकीय व पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के 10  वर्षीय बेटे तरूणदीप ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

3 of 6
पंजाब पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने बैंड की मातमी धुन के साथ हवा में गोलियां दागते हुए शहीद को सलामी दी। इससे पहले शहीद बोध राज की तिरंगे में लिपटी हुई पार्थिव देह जब गांव सैदीपुर पहुंची तो माहौल गमगीन हो उठा। शहीद की पत्नी सुदेश कुमारी व बेटी ज्योति व निशा की चीत्कारें पत्थरों का कलेजा भी छलनी कर रहीं थी। शमशान घाट में मौजूद हजारों आंखे नम थी।

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

4 of 6
सारा आलम शहीद अमर रहे के नारों से गूंजते हुए देश के इस महान सपूत को आंसूओं के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था। होमगार्ड के डी.आई.जी. बी.एस.टाइगर, डी.आई.जी ए.के. मित्तल, विधायक सीमा कुमारी, ए.डी.सी रूपांजलि कार्तिक समेत तमाम प्रशासनिक और राजनीति दलों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

5 of 6
शहीद कांस्टेबल बोध राज की बड़ी बेटी निशा ने अपने आंसूओं को अपने दिल में जज्ब करते हुए कहा कि मुझे मेरे पापा के जाने का दुख तो है मगर उनकी शहादत पर गर्व भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: गुरदासपुर आतंकी हमले में शहीद जवानों की अंतिम विदाई

6 of 6
निशा ने कहा कि मेरे पापा मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी डाल कर गए हैं, मैं अपनी छोटी बहन ज्याति, भाई तरूणवीर व मां सुदेश को एक बेटा बन कर संभाल लूंगी तथा जो काम पापा अधूरा छोड़ गए हैं मैं उसे पूरा करूंगी। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र विक्की ने कहा कि निशा जैसे बहादुर बेटी पर सारे देश को नाज है तथा बाकी शहीद परिवारों के बच्चे भी निशा से प्रेरणा लेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें