फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

Sun, 03 Jan 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
1 of 7
सेना की वर्दी पहने लोगों ने गुरदासपुर में जिस जगह से एसपी को साथियों समेत किडनेप किया, वहीं पर एक अन्य कार चालक का शव मिला है। देखिए, मामला।
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

2 of 7
इकरार सिंह नामक कार चालक की हत्या कर शव उसी जगह फेंका गया था, जहां से एसपी किडनेप हुए। उसकी इनोवा गाड़ी साथ में ही पेंचर खड़ी थी। शव गांव कोहलिया और कठाणा गांव के बीच मिला है। इकरार भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित गांव भगवाल जट्टां का रहने वाला था।
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

3 of 7
पुलिस इसे भी एसपी के अपहरण मामले के साथ जोड़कर देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि यदि आतंकियों ने एसपी का अपहरण किया है तो उन्होंने पहले इनोवा चालक को अगवा किया होगा और उसकी गाड़ी पंक्चर होने के बाद उसकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद एसपी की गाड़ी से निकलने के लिए अपहरण कर उनकी गाड़ी ले गए हों। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन कुछ बोलने से बच रही है।

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

4 of 7
बताया जा रहा है कि लुटेरे आर्मी की वर्दी में आए थे और कुल 5 मेंबर थे। दरअसल इनोवा गाड़ी का मालिक इकरार अपने रिश्तेदारों को छोड़ कर घर वापस आ रहा था। रास्ते में अनजान व्यक्तियों ने तेजधार हथियार के साथ उसका कत्ल कर दिया और लाश रावी दरिया के पास फेंक दी।
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

5 of 7
शव मिलने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक इकरार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को फोन कर टैक्सी संबंधी बुलाया। इकरार सिंह अपनी इनोवा गाड़ी नं.(पीबी-06 जी-0061) लेकर घर से गया और वापिस नहीं आया।
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

6 of 7
आज सुबह उसका शव खून से लथपथ रावी दरिया पर बने पुल के पास खेतों मे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही नरोट जैमल सिंह पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलदीप सिंह मौके पर पंहुचे तथा शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

SP किडनेपिंग और कार चालक मर्डर के बीच कनेक्शन तो नहीं?

7 of 7
दूसरी और इकरार सिंह की इनोवा गाड़ी गांव कोहलिया के पास बहुत ही बुरी हालत में मिली। जैसे ही लोगों को इकरार सिंह की हत्या किए जाने की सूचना मिली तो लोग कथलौर पुल पर एकत्र हो गए तथा उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें