गुलदाऊदी शो शुरू होने वाला है। इस बार गुलदाऊदी शो में आपको महात्मा गांधी और कस्तूरबा देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
2 of 10
महात्मा गांधी और कस्तूरबा फूलों को नाम हैं, जो इस बार गुलदाऊदी शो में लोगों को दिखाने के लिए सजाए गए हैं।
विज्ञापन
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
3 of 10
गुलदाऊदी शो के लिए सेक्टर-33 का टैरेस गार्डन सजना शुरू हो गया है। यहां छह से आठ दिसंबर तक गुलदाऊदी शो होगा। इसका उद्घाटन सांसद किरण खेर करेंगी।
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
4 of 10
गुलदाऊदी शो में चंगेज खां, बीरबल साहनी और ताजमहल नाम के फूल भी दिखाई देंगे। ऐसे ही अनेकों नामों के सैंकड़ों फूल इस समय गार्डन में सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
5 of 10
इनके अलावा सोनार बंगला, चंद्रमा, कोका सूजन, द मून, द सन, कुकुबेरी, स्नो बॉल, गार्डन इस्टेट और पैनाक्रिना आदि नाम की किस्में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
6 of 10
इस शो में शामिल किए जाने वाले फूलों को उगाने की तैयारी नगर निगम फरवरी में ही शुरू कर देता है।
विज्ञापन
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
7 of 10
निगम के हॉर्टीकल्चर विंग ने इस साल 12 हजार गुलदाऊदी के फूल तैयार किए हैं। इनमें से पांच हजार से ज्यादा फूल इस शो में सजाए जाएंगे। इन्हें अलग-अलग आकृतियों में सजाया जाएगा।
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
8 of 10
शो में इस साल गुलदाऊदी के फूलों की 256 किस्में प्रदर्शित की जा रही हैं। इनमें तीन नई किस्मों को भी शामिल किया गया है। हालांकि, नगर निगम के अधिकारी अभी इन किस्मों के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
9 of 10
गुलदाऊदी शो से एक दिन पहले नगर निगम प्रतियोगिता का भी आयोजन करेगा। इसमें ‘किंग ऑफ शो’, ‘क्वीन ऑफ शो’ और ‘प्रिंसेज ऑफ द शो’ जैसे खिताब दिए जाएंगे।
गुलदाऊदी शोः 'महात्मा गांधी' और 'कस्तूरबा' को देखने आएं
10 of 10
इंडीविजुअल और गवर्नमेंट, नॉन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशंस कैटेगिरी के लिए 572 आवेदन अभी तक आ चुके हैं। पिछले साल प्रतियोगिता में 734 आवेदन आए थे। इस साल और ज्यादा आवेदन की संभावना जताई जा रही है।